1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के लिए आमिर ने छिदवाए नाक-कान, दर्द की वजह से रात भर सो नहीं पाए मिस्टर परफेक्टनिस्ट

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के लिए आमिर ने छिदवाए नाक-कान, दर्द की वजह से रात भर सो नहीं पाए मिस्टर परफेक्टनिस्ट

 Published : Jun 27, 2017 08:07 pm IST,  Updated : Jun 27, 2017 08:07 pm IST

आमिर खान अपनी हर फिल्म के लिए अलग-अलग रूप बदलते हैं। आमिर अपने किरदार को लेकर इतना सीरियस हो जाते हैं कि अपना हुलिया बदलने में आमिर को जरा भी गुरेज नहीं होता है।

aamir- India TV Hindi
aamir

नई दिल्ली: अभिनेता आमिर खान अपनी हर फिल्म के लिए अलग-अलग रूप बदलते हैं। आमिर अपने किरदार को लेकर इतना सीरियस हो जाते हैं कि अपना हुलिया बदलने में आमिर को जरा भी गुरेज नहीं होता है। शायद इसीलिए आमिर को मिस्टर परफेक्टनिस्ट कहा जाता है। आमिर अपने काम को परफेक्शन से करने के लिए जाने जाते हैं।

अपनी आने वाली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के लिए भी आमिर ने बिल्कुल अलग रूप अख्तियार किया है। इस फिल्म के लिए आमिर ने अपने कान और नाक में छेद करवाया है, इसके बाद आमिर को इतना दर्द हुआ कि वो रात भर सो भी नहीं पाए।

आमिर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में आमिर कान और नाक में इयर रिंग और नोज पिन पहने दिखाई जे रहे हैं। आमिर के कान की कार्टिलेज बोन के पास आमिर ने दो छेद करवाए हैं। यह आमिर के लिए बेहद कठिन रहा।  

इससे पहले आमिर ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'दंगल' के लिए काफी वजन बढ़ाया था जिसकी वजह से उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगी थीं।

‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ की शूटिंग इस समय माल्टा में चल रही है। फिल्म में आमिर के अलावा अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी अहम भूमिकाओं में हैं।

यह पहला मौका है जब आमिर खान सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन साझा कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन