1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के लिए माल्टा में कड़ी ट्रेनिंग ले रहे हैं आमिर खान

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के लिए माल्टा में कड़ी ट्रेनिंग ले रहे हैं आमिर खान

 Published : May 31, 2017 08:58 am IST,  Updated : May 31, 2017 08:58 am IST

सुपरस्टार आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में एक्शन सन करते दिखाई देंगे। एक्शन सीन करने के लिए आमिर यूरोपीय देश माल्टा में प्रशिक्षण ले रहे हैं।

aamir khan- India TV Hindi
aamir khan

नई दिल्ली: सुपरस्टार आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में एक्शन सन करते दिखाई देंगे। एक्शन सीन करने के लिए आमिर यूरोपीय देश माल्टा में प्रशिक्षण ले रहे हैं।

आमिर ने बताया कि यह फिल्म बेहद ही रोमांचक होगी। फिल्म की शुरूआत एक्शन के साथ ही होगी, जिसकी मैं तैयारी कर रहा हूं। फिल्म के एक्शन सीन समंदर में शूट होंगे।

यशराज बैनर तले बनने वाली इस फिल्म में अभिनेता आमिर खान पहली बार सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ अभिनय करते नजर आएंगे।

अमिताभ बच्चन पर बात करते हुए आमिर ने कहा, "मैं अमिताभ जी के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। यह किसी सपने के सच होने जैसा है। मैं हमेशा से उनका बड़ा प्रशंसक रहा हूं। मेरे लिए उनके साथ एक पर्दे को साझा करना यादगार पल होगा।"

इस फिल्म में कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी हैं। इसकी शूटिंग पांच जून से विशेष निर्मित जहाजों पर शुरू होगी।

फिल्म के लेखक व निर्देशक कृष्णा आचार्य ने एक बयान में कहा, "फिल्म का सेट उच्च सुरक्षा वाला एक समुद्री क्षेत्र होगा। इस फिल्म में इस्तेमाल होने वाले दोनों जहाज 18वीं सदी की शुरुआत में बनाए गए थे।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन