1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब कैटरीना भी आमिर और अमिताभ के संग बनीं ‘ठग’

अब कैटरीना भी आमिर और अमिताभ के संग बनीं ‘ठग’

 Published : May 12, 2017 12:37 pm IST,  Updated : May 12, 2017 12:37 pm IST

आमिर खान और महानायक अमिताभ बच्चन के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में खबर आई थी कि इस फिल्म में ‘दंगल’ गर्ल फातिमा सना शेख नजर आने वाली है और अब कहा जा रहा है कि...

aamir- India TV Hindi
aamir

मुंबई: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और महानायक अमिताभ बच्चन के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में खबर आई थी कि इस फिल्म में ‘दंगल’ गर्ल फातिमा सना शेख नजर आने वाली है और अब कहा जा रहा है कि इनके अलावा इसमें कैटरीना कैफ भी दिखेंगी। आमिर ने खुद इस बात की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है।

उन्होंने ट्विटर पर यह बात शेयर करते हुए लिखा, “आखिरकार हमारे पास हमारा आखिरी ठग आ गया है... कैटरीना.... कैट का स्वागत है।“ कैटरीना फिलहाल अबु धाबी में अपनी आगामी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग में मशरूफ हैं। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही यह फिल्म वर्ष 2012 में आई फिल्म ‘एक था टाइगर’ की सीक्वल है। इस फिल्म में कैटरीना एक बार फिर से सलमान खान के साथ दिखाई दे रही हैं। ‘बाहुबली 2’ की सफलता के बाद अब प्रभास ने ठुकराया 18 करोड़ का ये ऑफर

वहीं ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ की बात करें तो इस फिल्म में आमिर, कैटरीना और विजय कृष्ण आचार्य एक बार फिर से काम करेंगे। आचार्य इस फिल्म के निर्देशक हैं। इन तीनों ने इससे पहले ‘धूम 3’ में भी साथ काम किया था। आमिर और बच्चन पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं जबकि कैटरीना और बच्चन ‘सरकार’ और ‘बूम’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। फिल्म की शूटिंग अगले महीने शुरू होगी और इसे 2018 में दीवाली के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन