वरुण धवन हमेशा सोशल मीडिया पर अपने अंदाज को लेकर पॉपुलर रहते हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने कोरोना पॉजिटिव होने का ऐलान किया था जिसके बाद से उनके शुभचिंतकों ने उनकी सेहत को लेकर दुआएं करनी शुरू कर दी थी। लेकिन दूसरी तरफ ट्रोल्स भी वरण धवन के पीछे पड़ गए थे। ऐसे ट्रोल्स को शानदार जवाब देकर वरुण धवन ने एक बार फिर अपनी बेबाकी का परिचय दिया है।
आपको बता दें कि वरुण अनिल कपूर और नीतू कपूर के साथ फिल्म जुग जुग जियो की शूटिंग कर रहे थे औऱ उसी दौरान उनको और नीतू कपूर को संक्रमण होने की खबर मिली। बाद में खुद वरुण ने सोशल मीडिया पर अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी। कुछ ट्रोल्स ने वरुण के संक्रमण को नकली बताते हुए उनको ट्रोल करना शुरू किया।
एक यूजर ने लिखा - भाई सही में हुआ हुआ है ना? या फिर यहां भी नॉर्मल खांसी की ओवरएक्टिंग कर रहा है। इसके जवाब में वरुण धवन ने लिखा - वाऊ तुम बहुत फनी हो...तुम्हारा सेंस ऑफ ह्यूमर गजब का है। मुझे उम्मीद है कि तुम और तुम्हारा परिवार इससे पीड़ित नहीं हों..गेट वेल सून..
हिमाचल प्रदेश में छुट्टियां मना रही करीना कपूर ने एन्जॉय की कॉफी, चेहरे पर साफ दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो
पिछले दिनों जब वरुण धवन कोरोना पॉजिटिव पाए गए तो उनके साथ नीतू कपूर और फिल्म के डायरेक्टर राज मेहता भी संक्रमित पाए गए थे। उनके साथ साथ एक्टर अनिल कपूर के भी कोरोना पॉजिटिव होने की खबर मिली थी लेकिन बाद में खबर आई कि अनिल कपूर कोरोना नेगेटिव निकले हैं औऱ उसके बाद वो चंडीगढ़ से मुंबई पहुंच गए थे। 12 नवंबर को जुग जुग जियो की पूरी टीम चंडीगढ़ पहुंची थी। हालांकि 40 दिनों तक शूटिंग का शेड्यूल था लेकिन कलाकारों को कोरोना संक्रमण के बाद शू्टिंग बीच में ही रोक दी गई।
Latest Bollywood News