मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर की होस्टिंग वाला शो चैट शो ‘कॉफी विद करण’ का सीजन 5 का सुर्खियों में छाया हुआ है। शो में कई हस्तियां नजर आ चुकीं है। शो में पहुंचें सितारें अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब खुलकर बातें भी करते हैं। अब शो में आलिया भट्ट और वरुण धवन भी दिखाई देंगे। इस बात का जानकारी खुद वरुण ने दी है, दरअसल उन्होंने शुक्रवार को ट्विटर पर शो के सेट से करण और आलिया की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
इसे भी पढ़े:-
वरुण और आलिया इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस शो में भी वह अपनी इस फिल्म का प्रमोशन करते हुए दिखाई देंगे। इन दोनों ने करण की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। इस तस्वीर को शेयर करते हुए वरुण ने ट्विटर पर लिखा, "बद्री करण जौहर और दुल्हनिया (दुल्हन) के साथ विशेष एपिसोड।"
यह दूसरी बार है जब ये दोनों साथ में इस शो में दिखाई देंगे। आलिया इससे पहले सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ लोकप्रिय टीवी शो के पांचवें सत्र के पहली एपिसोड में दिखाई दी थीं। जबकि वरुण अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ नजर आए थे।
Latest Bollywood News