नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता जैकी भागनानी पिछले लंबे वक्त से सिनेमाजगत से गायब हैं। उन्हे पिछली बार 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम 2 कराची' में अभिनय करते हुए देखा गया था। जैकी भागनानी का कहना है कि वह उन फिल्मों में काम करना चाहते हैं जो एक अभिनेता के रूप उन्हें प्रेरित करे। जैकी ने बताया, "मैं 'वेलकम 2 कराची' के बाद से अभिनेता के रूप में नजर नहीं आया हूं और यह सोचा-समझा फैसला है। अब मैं वह काम करना चाहता हूं जो मुझे एक इंसान और अभिनेता के रूप में प्रेरित करे। मैं सिर्फ दिखावे के लिए फिल्में नहीं करना चाहता।"
इसे भी पढ़े:-
- संजय लीला भंसाली पर हुए हमले के बाद सदमे में दीपिका
- Box Office Collection: केवल 3 दिनों शाहरुख की ‘रईस’ से की इतनी कमाई
- VIDEO: बॉलीवुड अभिनेत्रियों संग अनबन को लेकर बोले अक्षय कुमार
जाने माने निर्माता वासु भागनानी के बेटे जैकी कहते हैं कि वह ऐसी फिल्में करने की कोशिश करते हैं, जो उन्हें प्रेरित करती हो और उनके दिल को छू लेती हो। जी सिनेमा पर रविवार को दिखाई जाने वाली फिल्म 'वेलकम 2 कराची' के बारे में जैकी ने कहा कि उन्हें हास्य से भरपूर इस फिल्म में अरशद वारसी के साथ काम करके मजा आया।
2016 में आई रणदीप हुडा, रिचा चड्ढा और ऐश्वर्या राय बच्चन के अभिनय से सजी फिल्म 'सरबजीत' से बतौर निर्माता शुरुआत करने वाले जैकी और फिल्में बनाने के लिए तैयार हैं। अभिनेता ने बताया कि उन्होंने 'सरबजीत' का निर्माण इसलिए किया, क्योंकि वह वास्तव में इससे प्रेरित थे और इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहते थे।