1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सिग्मा' से टकराएगी 'जना नायकन'? बेटे जेसन संजय के लिए टेंशन बनी विजय की फिल्म, रिलीज में 1 हफ्ते का अंतर

'सिग्मा' से टकराएगी 'जना नायकन'? बेटे जेसन संजय के लिए टेंशन बनी विजय की फिल्म, रिलीज में 1 हफ्ते का अंतर

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jul 14, 2026 08:21 pm IST,  Updated : Jul 14, 2026 08:21 pm IST

जेसन संजय 'सिग्मा' से बतौर निर्देशक डेब्यू कर रहे हैं, जिसकी रिलीज डेट 31 जुलाई है। लेकिन, अब जेसन संजय के पिता, सुपरस्टार और अब तमिलनाडू के मुख्यमंत्री विजय की आखिरी फिल्म 'जना नायकन' भी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसके चलते सिग्मा और जना नायकन के टकराव की चर्चा तेज हो गई है।

vijay- India TV Hindi
सुपरस्टार विजय और उनके बेटे जेसन संजय। Image Source : INSTA/@JASON.SANJAY_OFFICIAL/@ACTORVIJAY

तमिलनाडू के मुख्यमंत्री और तमिल सुपरस्टार विजय की आखिरी फिल्म 'जना नायकन' लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। सीबीएफसी से चली 7 महीने की लड़ाई के बाद इसे फाइनली 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है, जिसे लेकर सुपरस्टार के फैंस बेहद खुश हैं। सीबीएफसी ने इसे ए सर्टिफिकेट के साथ पास किया है। विजय की 'जना नायकन' लंबे समय से सीबीएफसी के साथ चल रहे विवाद को लेकर चर्चा में थी और अब ये एक बड़े टकराव को लेकर सुर्खियों में है। दरअसल, विजय की 'जना नायकन' की नई रिलीज डेट ने उनके बेटे जेसन संजय के लिए टेंशन खड़ी कर दी है, क्योंकि जेसन संजय की भी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म 'सिग्मा' इस महीने के आखिरी में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। ये फिल्म 31 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, लेकिन अब 'जना नायकन' के चलते इसकी रिलीज के पोस्टपोन होने की चर्चा तेज हो गई है।

पोस्टपोन होगी जेसन संजय की डेब्यू फिल्म?

हाल ही में विजय की फिल्म 'जना नायकन' को लेकर बड़ा अपडेट आया। 7 महीने चली लंबी लड़ाई के बाद केंद्रीय फिल्म प्रमाणनबोर्ड की ओर से विजय की फिल्म को ग्रीन सिग्नल मिल गया। फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसे लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज है। इस फिल्म की रिलीज के एक हफ्ते बाद के लिए यानी 31 जुलाई के लिए 'सिग्मा' की रिलीज डेट फाइनल की गई थी, लेकिन अब 'जना नायकन' की नई रिलीज डेट सामने आने के बाद ये सवाल उठ रहे हैं कि क्या जेसन संजय की डेब्यू फिल्म पोस्टपोन हो जाएगी। यूं तो 'सिग्मा' को लेकर भी दर्शकों के बीच काफी क्रेज है, लेकिन 'जना नायकन' की नई रिलीज डेट के सामने आने के बाद अब जेसन संजय के लिए मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं।

मई में हुआ था 'सिग्मा' की रिलीज डेट का ऐलान

बता दें, मई के आखिरी हफ्ते में ही सीएम विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म 'सिग्मा' की रिलीज डेट का ऐलान किया था। इस फिल्म से जेसन संजय बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर रहे हैं, जिसमें संदीप किशन लीड रोल में नजर आने वाले हैं। लाइका प्रोडक्शन्स तले बनी ये फिल्म अब जब रिलीज के नजदीक है तो इस पर भी खतरे के बादल मंडराने लगे हैं, जिसके चलते अंदाजा लगाया जा रहा है कि 'सिग्मा' की रिलीज डेट भी पोस्टपोन की जा सकती है। हालांकि, मेकर्स की ओर से फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन करने के संबंध में अब तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

पिता के नक्शेकदम पर जेसन संजय

जेसन संजय तमिलनाडू के मुख्यमंत्री और तमिल सुपरस्टार विजय और संगीता सोरनालिंगम के बेटे हैं, जिनके रिश्ते की दरार अब किसी से छिपी नहीं है। संगीता और विजय के बीच का तनाव लगातार चर्चा में है। चेंगलपट्टू फैमिली वेलफेयर कोर्ट में Tविजय और उनकी पत्नी संगीता विजय के तलाक का मामला चल रहा है, जिसकी अगली सुनवाई 7 अगस्त को होगी। संगीता के अनुसार, कोर्ट का रुख करने से पहले उन्होंने इस पूरे मामले को आपसी सहमति से सुलझाने की कोशिश की थी, लेकिन इस कोशिश में वह नाकाम रहीं, जिसके बाद उन्होंने कोर्ट का रुख किया है।

ये भी पढ़ेंः 'जना नायकन' से जारी हुआ थलापति विजय का नया लुक, दमदार अंदाज में दिखे सुपरस्टार, देखते ही क्रेजी हुए फैंस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन