इंग्लैंड के खिलाफ पहले ODI मैच में भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े सितारे रोहित शर्मा और विराट कोहली उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। एजबेस्टन में दोनों अनुभवी बल्लेबाज लगातार दो ओवरों के भीतर आउट हो गए, जिससे रन चेज के दौरान टीम इंडिया शुरुआती दबाव में आ गई।
भारत को जीत के लिए 259 रन का लक्ष्य मिला था। ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि रोहित और कोहली बड़ी साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत देंगे, लेकिन दोनों सस्ते में पवेलियन लौट गए। पारी की शुरुआत करने उतरे रोहित शर्मा शुरुआत से ही सहज नजर नहीं आए। उन्होंने अपनी 21 गेंदों की पारी में केवल 11 रन बनाए, जिसमें एक चौका शामिल था। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सैम करन ने उन्हें आठवें ओवर में अपना शिकार बनाया। ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंद पर रोहित आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर मिड-ऑफ पर खड़े हैरी ब्रूक के हाथों में चली गई।
विराट कोहली ने कमबैक में किया निराश
रोहित के आउट होने के बाद विराट कोहली लगभग 6 महीने के बाद ODI क्रिकेट में बल्लेबाजी के लिए उतरे तो एजबेस्टन का माहौल उत्साह से भर गया। हाल के महीनों में ODI और IPL में शानदार प्रदर्शन करने वाले कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद थी। हालांकि, उनकी पारी ज्यादा देर नहीं चली।
अगले ही ओवर में जोफ्रा आर्चर ने अपनी रणनीति से विराट को चकमा दे दिया। इससे पहले आर्चर की बाउंसर पर कोहली ने फाइन लेग की दिशा में चौका लगाया था। इसके बाद इंग्लिश तेज गेंदबाज ने फुल लेंथ गेंद फेंकी। कोहली फ्लिक खेलने के प्रयास में पूरी तरह चूक गए और गेंद सीधे उनके पैड पर जा लगी। इंग्लैंड की जोरदार अपील पर अंपायर ने तुरंत उंगली उठा दी।
जो रूट ने जड़ा शानदार अर्धशतक
विराट ने कप्तान शुभमन गिल से DRS लेने पर चर्चा जरूर की, लेकिन अंत में उन्होंने रिव्यू नहीं लेने का फैसला किया और 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस तरह पहले ही मैच में रोहित और विराट बल्ले से फ्लॉप साबित हुए। दोनों खिलाड़ियों को पहले मैच में नहीं चलना टीम इंडिया के लिए अच्छा संकेत नहीं हैं। इससे पहले इंग्लैंड जो रूट और लियाम डॉसन की अहम पारियों की बदौलत 258 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से स्पिनर अक्षर पटेल ने इंग्लैंड के 4 बल्लेबाजों का शिकार किया।
यह भी पढ़ें:
टेस्ट क्रिकेट में वापसी को लेकर विराट कोहली ने कर दिया साफ, कहा - मैं अब आगे बढ़ चुका हूं
इंग्लैंड में विराट कोहली के पास इतिहास रचने का मौका, सचिन तेंदुलकर का तोड़ सकते हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड