A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तो ये है वरुण धवन की फिल्मों की सफलता का राज

तो ये है वरुण धवन की फिल्मों की सफलता का राज

वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जुड़वा 2’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म में उन्हें पहली बार डबर रोल निभाते हुए देखा जाएगा। वरुण ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2012 में आई ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से की थी और...

Varun Dhawan- India TV Hindi
varun

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जुड़वा 2’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म में उन्हें पहली बार डबर रोल निभाते हुए देखा जाएगा। वरुण ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2012 में आई ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से की थी और अपनी पहली ही फिल्म से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया। उनकी सफलता को लेकर मर्चिग आंट्स एडवर्टिजिंग के सह-संस्थापक राजीव चूड़ासमा का मानना है कि वरुण जानते हैं कि प्रशंसक क्या चाहते हैं और वह उसी दिशा में काम करते हैं। चूड़ासमा फिल्मकार डेविड धवन के साथ 'चश्मे बद्दूर' में काम कर चुके हैं।

वरुण के साथ उन्हें 'ढिशूम' में काम करने का मौका मिला। वरुण और चूड़ासमा ने आगामी फिल्म 'जुड़वा 2' का पोस्टर तैयार किया है। वरुण के साथ काम के अनुभव के बारे में पूछे जाने पर चूड़ासमा ने कहा, "वरुण धवन जानते हैं कि उनके प्रशंसक क्या चाहते हैं और वह उसी दिशा में काम करते हैं। वह जानते हैं कि फिल्म को कैसे और किस दिशा में आगे ले जाना है।" उन्होंने कहा, "वरुण सिर्फ बातें नहीं करते। वह सुनते, समझते और फिर आगे बढ़ते हैं। उनके साथ बातचीत के दो अलग तरीके हैं और वह इसी से अच्छा काम करते हैं। उनके साथ काम करना आनंददायक था।"

फिल्म का एक पोस्टर ब्रिटिश ध्वज से प्रेरित है। वरुण ने कहा, मार्चिग आंट्स राजीव की अगुवाई वाली एक अद्भुत टीम है, वह हमेशा नए विचारों के साथ आते हैं। 'जुड़वा 2' का पोस्टर नया और ताजा ²ष्टिकोण लिए हुए है। ऐसे पोस्टर युवाओं को फिल्म से जोड़ने में मदद करते हैं।" बता दें कि 'जुड़वा 2' 29 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। (पूनम ढ़िल्लों की बेटी का टॉपलेस अंदाज उड़ा देगा आपके होश)

Latest Bollywood News