1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पूनम ढ़िल्लों की बेटी का टॉपलेस अंदाज उड़ा देगा आपके होश

पूनम ढ़िल्लों की बेटी का टॉपलेस अंदाज उड़ा देगा आपके होश

 Published : Aug 23, 2017 10:53 am IST,  Updated : Aug 23, 2017 10:53 am IST

पूनम ढ़िल्लों ने 90 के दशक में अपनी खूबसूरती से करोड़ो लोगों को अपना दीवाना बनाया था। आज बेशक वह लाइमलाइट से दूर हो चुकी हैं, लेकिन इन दिनों उनकी बेटी पलोमा ठकेरिया खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

Poonam Dhillon Daughter Paloma- India TV Hindi
Poonam Dhillon Daughter Paloma

नई दिल्ली: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा पूनम ढ़िल्लों ने 90 के दशक में अपनी खूबसूरती से करोड़ो लोगों को अपना दीवाना बनाया था। आज बेशक वह लाइमलाइट से दूर हो चुकी हैं, लेकिन इन दिनों उनकी बेटी पलोमा ठकेरिया खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। पिछले कुछ वक्त से कई फिल्मी सितारों के बच्चों को लेकर चर्चा बनी हुई हैं, इसी लिस्ट में अब पूनम ढ़िल्लों की बेटी पलोमा का नाम भी जुड़ चुका है। वैसे पलोमा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, वह अक्सर अपनी तस्वीर और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब एक बार फिर उन्होंने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है, जिसमें वह टॉपलेट दिख रही हैं और वजह से वह सुर्खियों में आ गई हैं।

इस तस्वीर में उनका काफी सिजलिंग अवतार नजर आ रहा है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा, "मंडे ब्लूज"। पलोमा का जन्म 15 नवंबर 1995 को हुआ था। खबरों के मुताबिक फिलहाल वह मुंबई के जमनाबई स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में कई तस्वीरे शेयर की हैं, जिनमें उन्हें पार्टी करते और दोस्तों के साथ धमाल मचाते हुए देखा जा सकता है।

उनकी इन ग्लैमरस तस्वीरों को देखकर कहा जा सकता है कि पलोमा भी अपनी मां की ही तरह फिल्म इंडस्ट्री में भी खासी दिलचस्पी रखती हैं। हालांकि अभी यह साफ तौर पर नहीं कह सकते कि, वह भी इस इंडस्ट्री में कदम रखने के लिए तैयार हैं या नहीं। (OMG! एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं प्रेग्नेंट ईशा देओल)

अगली स्लाइड में देखिए पलोमा का हॉट अंदाज:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन