मालदीव में एंजॉय कर रहे हैं वरुण धवन, शेयर किया अंदरवाटर स्वमिंग करते हुए वीडियो
मालदीव में एंजॉय कर रहे हैं वरुण धवन, शेयर किया अंदरवाटर स्वमिंग करते हुए वीडियो
India TV Lifestyle Desk
Published : Nov 13, 2020 07:09 am IST, Updated : Nov 13, 2020 10:00 am IST
अभिनेता वरुण धवन इन दिनों मालदीव में अपनी छुट्टियों बिता रहे हैं। जिसकी तस्वीरें औऱ वीडियों सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
Image Source : INSTAGRAM/VARUNDVNमालदीव में एंजॉय कर रहे हैं वरुण धवन, शेयर किया अंदरवाटर स्वमिंग करते हुए वीडियो
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहते हैं। इन दिनों अभिनेता मालदीव में अपनी छुट्टियों बिता रहे हैं। जिसकी तस्वीरें औऱ वीडियों सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। हाल में ही उन्होंने एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वह अंडरवाटर स्वमिंग कर रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह सी-स्कूटर की मदद से पानी के अंदर स्विमिंग करते दिख रहे हैं। वरुण ने तस्वीर की कैप्शन में लिखा, "हैशटैग बीइंग अंडरवाटर। यह इस साल मेरा फेवरेट थीम और फेवरेट शो होने वाला है। जलसा कर बापू।"
वरुण अपने पिता के निर्देशन में बनी फिल्म 'कुली नंबर वन' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म गोविंदा-करिश्मा कपूर अभिनीत इसी नाम से बनी ओरिजनल फिल्म की रीमेक है। फिल्म की मुख्य भूमिका में वरुण के अलावा सारा अली खान हैं।