A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कुली नंबर 1 रीमेक: सारा अली खान के साथ पागल हो जाते हैं वरुण धवन, इन दिलचस्प बातों का भी किया खुलासा

कुली नंबर 1 रीमेक: सारा अली खान के साथ पागल हो जाते हैं वरुण धवन, इन दिलचस्प बातों का भी किया खुलासा

'कुली नं. 1' का निर्देशन वरुण के पिता डेविड धवन कर रहे हैं। यह फिल्म साल 1995 में आई इसी नाम की फिल्म का रीमेक है।

Varun Dhawan Sara Ali Khan- India TV Hindi
वरुण धवन और सारा अली खान 'कुली नंबर 1' के रीमेक में साथ नज़र आएंगे

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन अपकमिंग मूवी 'कुली नं. 1' की सह-कलाकार सारा अली खान के बारे में बातें करते नहीं थक रहे हैं। हालांकि अभिनेत्री सिर्फ 24 साल की हैं, लेकिन वह काफी पेशेवर हैं। इसके साथ ही अभिनेता ने यह भी कहा कि वे जब भी साथ में रहते हैं, पागल हो जाते हैं। 

निकलोडियन किड्स च्वॉइस अवॉर्ड 2019 के दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए वरुण ने कहा, "सारा बेहतरीन सह-कलाकार हैं। वह पूरी तरह से पेशेवर अभिनेत्री हैं और वह वास्तव में कड़ी मेहनत करती हैं। मुझे वे लोग काफी पसंद आते हैं जो कड़ी मेहनत करते हैं और वह उन मेहनती लोगों में से एक है, जिनसे मैं अब तक मिला हूं। हम जब भी साथ होते हैं, पागल हो जाते हैं।"

Dabangg 3 Box Office Collection Day 2: सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' ने दूसरे दिन भी की शानदार कमाई

'कुली नं. 1' का निर्देशन वरुण के पिता डेविड धवन कर रहे हैं। यह फिल्म साल 1995 में आई इसी नाम की फिल्म का रीमेक है, जिसमें गोविंदा और करिश्मा कपूर प्रमुख किरदार में थे।

सारा अली खान 'कुली नंबर 1' के रीमेक के अलावा कार्तिक आर्यन संग 'आज कल' फिल्म में भी नज़र आएंगी। 

Latest Bollywood News

Related Video