Dabangg 3 Box Office Collection Day 2: सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' 20 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है और इसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स बनाएं और ओपनिंग डे पर 24.5 करोड़ की कमाई कर दी। यहां तक कि सलमान ने अपनी ही कई फिल्मों के रिकॉर्ड्स तोड़ डाले।
Related Stories
इस फिल्म में सलमान खान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर, अरबाज खान, प्रमोद खन्ना समेत कई कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। 'दबंग' सीरीज की तीसरी कड़ी में आपको पता चलता है कि रॉबिनहुड पांडे आखिर 'चुलबुल पांडे' कैसे बने! प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित इस मूवी में आपको एक्शन और कॉमेडी के साथ-साथ सलमान का स्वैग भी देखने को मिलेगा।
Dabangg 3 Movie Review: सलमान खान के स्वैग और एक्शन से भरपूर एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्विटर पर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'दबंग 3 ने दूसरे दिन यानि शनिवार को 24.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म ने कुल 49.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।'