1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर लड़ाई भूलकर एक साथ आए नज़र, सलमान खान ने किया था इनवाइट

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर लड़ाई भूलकर एक साथ आए नज़र, सलमान खान ने किया था इनवाइट

 Published : Dec 22, 2019 10:30 am IST,  Updated : Dec 22, 2019 10:30 am IST

गैलेक्सी अपार्टमेंट में सोहेल खान की बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट की गई, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे नज़र आए।

Kapil Sharma Sunil Gover With Salman Khan- India TV Hindi
सलमान खान के साथ सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच आपसी मतभेद के बारे में तो सभी जानते हैं। दोनों ने एक-दूसरे के साथ काम करना तक बंद कर दिया और कई बार सार्वजनिक तौर पर कमेंट्स भी किए, लेकिन ऐसा लगता है कि सुपरस्टार सलमान खान ने इनकी लड़ाई खत्म कर दी है। जी हां, सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें कपिल और सुनील एक साथ पोज देते दिखाई दे रहे हैं।

कपिल शर्मा ने खुद सोशल मीडिया पर सलमान खान और सुनील ग्रोवर के साथ फोटो शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'भाईयों की रात... हैप्पी बर्थडे सोहेल खान भाई।' इसी के साथ ही कपिल ने सलमान के साथ सुनील को भी पोस्ट में टैग किया है। 

इस फोटो को देखने के बाद फैंस कमेंट्स कर रहे हैं कि कपिल और सुनील साथ में कब काम करेंगे!

Dabangg 3 Movie Review: सलमान खान के स्वैग और एक्शन से भरपूर एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज

बता दें कि गैलेक्सी अपार्टमेंट में सोहेल खान की बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट की गई, जिसमें जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, जॉर्जिया एंड्रिया और यूलिया वंतूर समेत कई सितारे नज़र आए।

गौरतलब है कि हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। मूवी ने पहले दिन ही 24 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन