1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कपिल शर्मा के शो पर अक्षय कुमार के लपेटे में आए कृष्णा अभिषेक, गोविंदा के नाम पर हुई खिंचाई

कपिल शर्मा के शो पर अक्षय कुमार के लपेटे में आए कृष्णा अभिषेक, गोविंदा के नाम पर हुई खिंचाई

 Published : Dec 20, 2019 01:19 pm IST,  Updated : Dec 20, 2019 01:19 pm IST

अक्षय कुमार द कपिल शर्मा शो में अपनी फिल्म गुड न्यूज का प्रमोशन करने वाले हैं। यह कपिल शर्मा के शो का 100 वां एपिसोड होगा। जहां वह कृष्णा अभिषेक की खिंचाई करेंगे।

Akshay kumar and krushna abhishek- India TV Hindi
अक्षय कुमार ने उड़ाया  कृष्णा अभिषेक का मजाक।

कपिल शर्मा के कॉमेडी शो के 100 एपिसोड पूरे होने वाले हैं। शो के 100वें एपिसोड में अक्षय कुमार गुड न्यूज की टीम के साथ फिल्म का प्रमोशन करने आएंगे। अक्षय के साथ करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी आएंगे। हर शो में सेलिब्रिटीज की खिंचाई करने वाले आर्टिस्ट को अक्षय कुमार लपेटे में लेगें। 

शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है। जिसमे अक्षय कुमार कृष्णा अभिषेक के आने पर कहेंगे। मैं आपको भांजा मसाज के बारे में बताता हूं। इस मसाज में एक मामा होता है, जो मेहनत करता है और फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाता है। उसके बाद एक सुस्त भांजा आता है जो उस मामा का नाम लेकर सभी को लूटता है।

यहां अक्षय कुमार कृष्णा अभिषेक की माम गोविंदा का नाम लेकर खिंचाई कर रहे हैं। एक और प्रोमो आया है जिसमें कपिल शर्मा करीना कपूर के साथ फ्लट करते हैं।

गुड न्यूज की बात करें तो यह फिल्म आईवीएफ सके इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म को राज मेहता ने डायरेक्ट किया है और यह 27 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन