Dabangg 3 Live Updates: फैन्स का इंतजार आज खत्म हो गया है। सलमान खान की मोस्ट अवेटिड फिल्म दबंग 3 रिलीज हो गई है। फिल्म में सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, साई मांजरेकर, किच्चा सुदीप अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। साई मांजरेकर इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। एक्शन कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का निर्माण सलमान खान फिल्म्स और अरबाज खान प्रोडक्शंस के अपने बैनर के तहत हुआ है। जानिए कैसी है सलमान खान की फिल्म दबंग 3।