A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण धवन ने बताया श्रद्धा कपूर के साथ 'स्ट्रीट डांसर' के इस पोस्टर की शूटिंग में छूट गए उनके पसीने

वरुण धवन ने बताया श्रद्धा कपूर के साथ 'स्ट्रीट डांसर' के इस पोस्टर की शूटिंग में छूट गए उनके पसीने

वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के साथ 'स्ट्रीट डांसर' में प्रभु देवा भी नजर आएंगे।

<p>वरुण-श्रद्धा</p>- India TV Hindi
वरुण-श्रद्धा

मुंबई: अभिनेता वरुण धवन अपनी आगामी फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में एकबार फिर प्रभुदेवा के साथ काम कर रहे हैं। वरुण ने कहा कि वह नृत्य निर्देशक-फिल्म निर्माता व अभिनेता प्रभुदेवा को हमेशा ही सम्मान की नजर से देखते हैं। वरुण ने बुधवार को ट्विटर पर प्रभुदेवा के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। वरुण ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "ओ देवा रे देवा आया प्रभुदेवा। नृत्य का देवता प्रभुदेवा 'स्ट्रीट डांसर 3डी'। इस शख्स के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। वह ऐसे इंसान हैं, जिन्हें मैं हमेशा ही सम्मान की नजर से देखता हूं।"

वरुण और प्रभुदेवा ने इससे पहले साल 2015 में रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी 'एबीसीडी 2' में काम किया था। वरुण ने ट्विटर पर फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' का एक पोस्टर भी साझा किया है, जिसमें वह अपनी सह-कलाकार श्रद्धा कपूर को कंधे पर उठाए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा, "यह मेरे जीवन का सबसे कठिन पोस्टर शूट है। श्रद्धा कपूर बहुत हल्की हैं, लेकिन मुझे इसमें काफी परेशानी हुई।"

फिल्म में नोरा फतेही भी नजर आएंगी। फिल्म आठ नवंबर को रिलीज होगी।

Also Read:

करण टेकर से ब्रेकअप के बाद क्या फ्रेडी दारूवाला को डेट कर रही हैं क्रिस्टल डिसूजा?

क्या राकेश बापत और रिद्धी डोगरा हो रहे अलग, टूटने वाली है 7 साल की शादी?

सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके बताया अपने बीमार होने की वजह

 

Latest Bollywood News