A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'जुड़वा 2' के 'सुनो गणपति बप्पा मोरिया' के लिए टपोरी अंदाज में थिरके वरुण धवन

'जुड़वा 2' के 'सुनो गणपति बप्पा मोरिया' के लिए टपोरी अंदाज में थिरके वरुण धवन

वरुण धवन के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'जुड़वा 2' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था, जिसके बाद से दर्शकों में फिल्म के लिए उत्सुकता काफी बढ़ गई है। अब इसका गाना 'सुनो गणपति बप्पा मोरिया' भी जारी कर दिया...

varun- India TV Hindi
varun

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'जुड़वा 2' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था, जिसके बाद से दर्शकों में फिल्म के लिए उत्सुकता काफी बढ़ गई है। अब इसका गाना 'सुनो गणपति बप्पा मोरिया' भी जारी कर दिया गया है। इस गाने में वरुण को टपोरी अंदाज में थिरकते हुए देखा जा सकता है। गणेश महोत्सव जैसे शुभ अवसर पर रिलीज किए गए गणपति बप्पा का यह गीत सही समय पर अपनी दस्तक दे रहा है। साथ ही यह गाना गणपती विसर्जन जैसे मौके के लिए भी उत्तम गाना माना जा रहा है। इससे पहले फिल्म का गाना 'चलती है क्या 9 से 12' जारी किया गया था।

गौरतलब है कि यह फिल्म वर्ष 1997 में आई फिल्म 'जुड़वा' का सीक्वल है पिछली फिल्म में सलमान खान, करिश्मा कपूर और रम्भा मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आए थे। इसके सीक्वल को भी काफी हद तक पिछली फिल्म से मिलता जुलता बनाया गया है। इस फिल्म वरुण धवन, जैकलिन फर्नाडिज और तापसी पन्नू मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में वरुण पहली बार डबल रोल निभाते हुए में दिखाई दे रहे हैं।

फिल्म में तापसी पन्नू को काफी बोल्ड लुक में देखा जा रहा है, वहीं जैकलिन एक बार फिर से चुलबुले अंदाज में नजर आ रही हैं। 'जुड़वा 2' में सलमान खान कैमियो करते हुए नजर आने वाले हैं। डेविड धवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 29 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। (VIDEO: टीवी के 'श्रीकृष्ण' का विदेशी मॉडल के साथ बेडरूम वीडियो हुआ वायरल)

Latest Bollywood News