1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: टीवी के 'श्रीकृष्ण' का विदेशी मॉडल के साथ बेडरूम वीडियो हुआ वायरल

VIDEO: टीवी के 'श्रीकृष्ण' का विदेशी मॉडल के साथ बेडरूम वीडियो हुआ वायरल

 Published : Aug 31, 2017 11:53 am IST,  Updated : Aug 31, 2017 11:53 am IST

विशाल करवाल आज इंडस्ट्री में जाना माना चेहरा बन चुके हैं। धारावाहिक ‘द्वारिकाधीश- भगवान श्री कृष्णा’ से उन्होंने घर घर में अपनी खास पहचान बनाई है। इस बार वह एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं, लेकिन इस बार वह अपने किसी शो या फिल्म को लेकर नहीं बल्कि...

vishal- India TV Hindi
vishal

नई दिल्ली: अभिनेता विशाल करवाल आज इंडस्ट्री में जाना माना चेहरा बन चुके हैं। धारावाहिक ‘द्वारिकाधीश- भगवान श्री कृष्णा’ से उन्होंने घर घर में अपनी खास पहचान बनाई है। इस बार वह एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं, लेकिन इस बार वह अपने किसी शो या फिल्म को लेकर नहीं बल्कि एक इंडोनेशियन मॉडल की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल इंडोनेशिया की एक मॉडल ने दावा किया है कि वह विशाल के साथ डीप रिलेशनशिप में हैं। इस लड़की का नाम गेब्बी वेस्ता है, जिन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें विशाल एक बेडरूम में दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में गेब्बी का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा सिर्फ उनकी आवाज सुनाई दे रही है, वहीं विशाल बिस्तर पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं। गेब्बी इसमें विशाल को टी सर्व कर रही हैं।

गेब्बी ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए इसके साथ कैप्शन में अपनी ही भाषा में एक लंबा संदेश भी लिखा था। गेब्बी का कहना है कि वह विशाल के साथ पिछले 2 साल से रिलेशनशिप में हैं। लेकिन वहीं दूसरी तरफ जब इस वीडियो के बारे में विशाल को पता चला तो उन्होंने बताया कि, वह पिछले हफ्ते इंडोनेशिया में ही थी वहां से वापस आते ही उन्हें इसकी खबर मिली, जिसके बारे में उनके एक इंडोनेशियन दोस्त ने जानकारी दी।

लेकिन इसके बाद विशाल ने गेब्बी के साथ रिलेशनशिप के दावों को गलत बताया है। बता दें कि विशाल धारावाहिक 'जमाई राजा' छोटे पर्दे के अलावा बॉलीवुड में भी कदम रख चुके हैं। वह फिल्मकार विक्रम भट्ट की फिल्म '1920 लंदन' में नजर आए थे। ('अक्सर 2' में आइटम सॉन्ग करने को लेकर सोफिया हयात ने तोड़ी चुप्पी)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन