बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की जोड़ी रेेमो डिसूजा की फिल्म 'एबीसीडी2' में नजर आईं थी। जिसे लोगों से काफी पसंद किया था। अब यह जोड़ी अगली साल 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में नजर आने वाली हैं। हाल में ही इस फिल्म की शूटिंग पंजाब में हुई थी। जिसके बाद इस फिल्म के कुछ सीन लंदन में शूट किए गए। अब इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म आने से पहले ही श्रद्धा कपूर और वरुण धवन अपकमिंग फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3' के प्रमोशन में जुट गए हैं।
वरुण धवन और श्रद्धा प्रमोशन के दौरान ऑटो की सवारी की। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही हैं।
varun dhawan shraddha kapoor
जहां वरुण के लुक की बात करें तो उन्होंने मेटालिक ग्रे कलर के आउटफिट्स से अपने लुक को पूरा किया। वहीं श्रद्धा कपूर क्रॉप टॉप के साथ ब्लू जींस में नजर आईं।
varun dhawan shraddha kapoor
स्ट्रीट डांसर 3 फिल्म की बात करें तो यह एबीसीडी का तीसरा वर्जन है। जिसे रेमो डिसूजा से डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 24 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों पर रिलीज होगी। इस फिल्म में वरुण धवन के अलावा श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही, प्रभुदेवा आदि सितारे नजर आने वाले हैं।
वरुण धवन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह स्ट्रीट डांसर 3 के अलावा डेविड धवन की फिल्म कुली नंबर 1 में सारा अली खान के साथ नजर आने वाले हैं।