1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. काजोल से फैन ने पूछा- लाइफ में अजय देवगन नहीं होते तो क्या शाहरुख खान से शादी करतीं? एक्ट्रेस ने दिया शानदार जवाब

काजोल से फैन ने पूछा- लाइफ में अजय देवगन नहीं होते तो क्या शाहरुख खान से शादी करतीं? एक्ट्रेस ने दिया शानदार जवाब

 Published : Nov 27, 2019 01:14 pm IST,  Updated : Nov 27, 2019 01:17 pm IST

काजोल और शाहरुख खान ने 'कुछ कुछ होता है', 'बाजीगर' और 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' समेत कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है।

Shahrukh Khan, Kajol and Ajay Devgn- India TV Hindi
शाहरुख खान, काजोल और अजय देवगन

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और अपने चुलबुले अंदाज के लिए फेमस एक्ट्रेस काजोल की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों ने एक साथ 'कुछ कुछ होता है', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कभी खुशी कभी गम' और 'बाजीगर' समेत कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और दर्शकों का दिल जीता है।

हाल ही में काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ सवाल-जवाब का सेशन आयोजित किया। इस दौरान एक फैन ने पूछा कि अगर वो अपनी जिंदगी में अजय देवगन से नहीं मिली होतीं तो क्या शाहरुख खान से शादी कर लेतीं? 

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस को शादी की पहली सालगिरह से पहले दिया सरप्राइज, देखें Video

काजोल ने इस सवाल का जवाब सवाल से दिया है। उन्होंने फैन को रिप्लाई करते हुए लिखा, 'क्या शख्स को प्रपोज नहीं करना चाहिए?' 

Kajol Instagram
काजोल ने इंस्टाग्राम पर किया रिप्लाई

बता दें कि काजोल जल्द ही 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में नज़र आने वाली हैं। लंबे समय बाद वो पति अजय देवगन संग स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। ये मूवी अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन