1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस को शादी की पहली सालगिरह से पहले दिया सरप्राइज, देखें Video

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस को शादी की पहली सालगिरह से पहले दिया सरप्राइज, देखें Video

 Published : Nov 27, 2019 10:08 am IST,  Updated : Nov 27, 2019 10:09 am IST

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 दिसंबर 2018 को जोधपुर में एक-दूजे का हाथ थामा था।

Priyanka Chopra Nick Jonas- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस को सरप्राइज दिया

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा 1 दिसंबर को अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाएंगी, लेकिन इसके पहले ही उन्होंने पति निक जोनस को बेहद खूबसूरत सरप्राइज दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो और वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल प्रियंका ने अपनी फैमिली में एक नया मेंबर शामिल किया है। ये मेंबर और कोई नहीं, बल्कि एक जर्मन शेफर्ड डॉग है। बता दें कि प्रियंका के पास पहले से ही डायना नाम का एक डॉग है।

Birthday: बॉलीवुड को पॉप और डिस्को से रूबरू कराने वाले बप्पी लहरी हुए 67 साल के, जानिए उनके बारे में दिलचस्प बातें

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 दिसंबर 2018 को जोधपुर में एक-दूजे का हाथ थामा था। इस शादी में सिर्फ करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका ने 'द स्काई इज पिंक' मूवी से बॉलीवुड में कमबैक किया। इस फिल्म में उनके अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी लीड रोल में थे। इन दिनों वो 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें राजकुमार राव भी अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे। 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन