1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने जोनस ब्रदर्स को ग्रैमी 2020 में नॉमिनेट होने पर दी बधाई

प्रियंका चोपड़ा ने जोनस ब्रदर्स को ग्रैमी 2020 में नॉमिनेट होने पर दी बधाई

 Published : Nov 21, 2019 06:49 am IST,  Updated : Nov 21, 2019 06:50 am IST

जोनस ब्रदर्स ग्रैमी 2020 में नॉमिनेट हुए हैं। नॉमिनेट होने पर प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके जोनस ब्रदर्स ने बधाई दी है।

priyanka chopra congratulate jonas brothers- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा ने जोनस ब्रदर्स को दी बधाई।

ग्रैमी 2020 के नॉमिनेशन अनाउंस हो चुके हैं और जोनस ब्रदर्स का 'सकर' गाना ग्रुप परफार्मेंस कैटेगरी में नॉमिनेट हुआ है। जोनस ब्रदर्स का गाना नॉमिनेट होने से प्रियंका चोपड़ा काफी खुश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके जोनस ब्रदर्स को बधाई दी है।

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें जोनस ब्रदर्स गाना गाते नजर आ रहे हैं। प्रियंका ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- जोनस ब्रदर्स तुम पर गर्व है। आई लव यू निक जोनस।

आपको बता दें जोनस ब्रदर्स निक, जो और केल्विन 2013 में अलग हो गए थे। अब 2019 में तीनों सकर गाने के लिए साथ आए थे। यह गाना 1 मार्च 2019 को रिलीज हुआ था। इस गाने में जोनस ब्रदर्स के साथ प्रियंका चोपड़ा, सोफी टर्नर और डेनिएला जोनस भी नजर आई थीं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा  आखिरी बार शोनाली बोस की फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' में नजर आई थीं। फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम अहम भूमिका निभाते नजर आए थे।

वहीं दूसरी तरफ निक जोनस जुमानजी: द नेक्स्ट लेवल में नजर आने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन