A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण धवन ने शादी के बाद मिल रहे प्यार के लिए फैंस को कहा शुक्रिया, शेयर की नताशा के साथ तस्वीर

वरुण धवन ने शादी के बाद मिल रहे प्यार के लिए फैंस को कहा शुक्रिया, शेयर की नताशा के साथ तस्वीर

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने फैंस की तरफ से मिल रही शुभकामनाओं के लिए उन्हें शुक्रिया कहा।

वरुण धवन ने शादी के बाद मिल रहे प्यार के लिए फैंस को कहा शुक्रिया, शेयर की नताशा के साथ तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/VARUN_DVN वरुण धवन ने शादी के बाद मिल रहे प्यार के लिए फैंस को कहा शुक्रिया, शेयर की नताशा के साथ तस्वीर

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने बुधवार को गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ सात फेरे लिए। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में कापी वायरल हुई। एक्टर ने लंबे समय से नताशा दलाल को डेट कर रहे हैं। जिसके बाद 24 जनवरी को अलीबाग के शानदार रिसॉर्ट मेंशन हाउस में परिवार और करीबी दोस्तों  की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध गए।  इस खास मौके पर करण जौहर, ज़ोआ मोरानी, ​​कुणाल कोहली और शशांक खेतान, मनीष मल्होत्रा के साथ कई लोग शाामिल हुए। अब वरुण धवन ने फैंस की तरफ से मिल रही शुभकामनाओं के लिए उन्हें शुक्रिया कहा।
 
वरुण धवन ने ट्वीट करके ही हर किसी का शुक्रिया किया। उन्होने लिखा, 'पिछले कुछ दिनों से मुझे और नताशा को सभी से बहुत प्यार और पॉजिटिविटी मिली है, इसलिए मैं हर किसी को दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं।'

Video: सिद्धार्थ शुक्ला ने अनोखे अंदाज में किया शहनाज गिल को बर्थडे विश, दोस्त के साथ मिलकर स्विमिंग पूल में फेंका

आपको बता दें कि वरुण धवन और नताशा साल 2020 में शादी करने वाले थे लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण उन्होंने साल 2021 में शादी करने का फैसला लिया। शादी के बाद कुली नंबर 1 एक्टर ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरे शेयर की। जिसमें उन्होंने लिखा, 'जीवन भर का प्यार सिर्फ आधिकारिक हो गया'

वरुण धवन ने शेयर की महेंदी सेरेमनी की तस्वीरें, नताशा को किस करते आए नजर

शादी में तस्वीरों को लेकर कहा गया है कि शादी के दौरान सख्ती के साथ 'नो फोटो' के रूप का पालन किया जाना था। इसके साथ ही मेहमानों से अनुरोध किया जाता था कि वे समारोह की कोई भी तस्वीर कही शेयर न करे।

शादी के बाद वरुण ने नताशा के साथ मेहंदी और हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें भी शेयर की। 

शादी के बाद वरुण और नताशा अलीबाग से मुंबई वापस आ गए है। मुंबई के लिए इस कपल ने अलीबाग से नाव पर सवार होकर आए। इस खास मौके पर वरुण ने  पिंक कुर्ता-पायजामा और सनग्लासेस लगाया। वहीं  नताशा ऑफ व्हाइट कलर के सलवार-सूट पहने हुए नजर आईं।

Image Source : yogen shahवरुण धवन ने शादी के बाद मिल रहे प्यार के लिए फैंस को कहा शुक्रिया, शेयर की नताशा के साथ तस्वीर

वरुण धवन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर, नीतू कपूर और कियारा आडवाणी के साथ "जुग जुग जीयो" में नजर आने वाले है।

Latest Bollywood News