1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Video: सिद्धार्थ शुक्ला ने अनोखे अंदाज में किया शहनाज गिल को बर्थडे विश, दोस्त के साथ मिलकर स्विमिंग पूल में फेंका

Video: सिद्धार्थ शुक्ला ने अनोखे अंदाज में किया शहनाज गिल को बर्थडे विश, दोस्त के साथ मिलकर स्विमिंग पूल में फेंका

 Published : Jan 27, 2021 11:06 am IST,  Updated : Jan 27, 2021 11:06 am IST

शहनाज गिल आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके को सिद्धार्थ शुक्ला ने और भी यादगार बना दिया।

Video: सिद्धार्थ शुक्ला ने अनोखे अंदाज में किया शहनाज गिल को बर्थडे विश, दोस्त के साथ मिलकर स्विमिंग- India TV Hindi
Video: सिद्धार्थ शुक्ला ने अनोखे अंदाज में किया शहनाज गिल को बर्थडे विश, दोस्त के साथ मिलकर स्विमिंग पूल में फेंका Image Source : INSTAGRAM/SHEHNAAZGILL

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 13 की सबसे ज्यादा चहेती कंटेस्टेंट शहनजा गिल लाखों दिलों में राज करती हैं। एक्ट्रेस आज अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके को सिद्धार्थ शुक्ला ने और भी ज्यादा अनोखे अंदाज में मनाया। सिद्धार्थ के साथ उनकी मम्मी भी मौजूद रहीं। पंजाब की कटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में कुछ वीडियो शेयर किए। जिसमें वह केक काटते हुए नजर आ रही हैं। वहीं दूसरे वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला दोस्तों के साथ मिलकर शहनाज को पुल में फेंकते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहे हैं।

शहनाज ने एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा, 'सभी को प्यार'। इस वीडियो में शहनाज के बेस्टफ्रेंड सिद्धार्थ ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर 27 तक गिनती करके शहनाज गिल को पूल में गिरा दिया। जिसमें वह खूब एंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं।

रामायण की 34वीं सालगिरह पर लक्ष्मण को मिला खास तोहफा, सुनील लहरी ने ट्विटर पर शेयर किए Photos

वहीं दूसरे वीडियो में शहनाज सिद्धार्थ शुक्ला और उनकी मम्मी के अलावा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ केक काटती हुई नजर आ रही हैं।

वहीं दूसरी ओर शहनाज गिल के भाई शहबाज ने भी अपनी प्यारी बहन के लिए एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया। जिसमें बिग बॉस 13 में भाई-बहन के अनमोल पहलों को दिखाया गया है। इस वीडियो को शेयर करके शहबाज ने लिखा, 'यू यू माई हैप्पी बर्थडे के लिए ..

अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत और उनके परिवार संग शेयर की अनदेखी तस्वीरें

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का हाल में ही एक गाना 'भुला दूंगा' रिलीज हुआ था। जो लोगों को काफी पसंद आया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन