1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत और उनके परिवार संग शेयर की अनदेखी तस्वीरें

अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत और उनके परिवार संग शेयर की अनदेखी तस्वीरें

 Published : Jan 26, 2021 07:36 pm IST,  Updated : Jan 26, 2021 07:36 pm IST

अंकिता लोखंडे ने इंस्टा स्टोरी में फैंस के सवालों के जवाब देते हुए सुशांत सिंह राजपूत और उनके परिवार के साथ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं।

अंकिता लोखंडे- India TV Hindi
अंकिता लोखंडे Image Source : INSTA- ANKITA LOKHANDE

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे आज इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के सवालों के जवाब दे रही थीं। इस दौरान अंकिता ने फैंस के सवालों का जवाब देते हुए सुशांत सिंह राजपूत और उनके परिवार की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। एक फैन ने अंकिता से पूछा कि क्या वो कभी पटना गई हैं? इसका जवाब देते हुए अंकिता ने सुशांत के पिता और उनकी बहनों के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि वो बस एक बार पटना गई हैं।

वहीं एक अन्य फैन ने जब अंकिता से सुशांत की पुरानी तस्वीर मांगी तो अंकिता ने ये तस्वीर शेयर की, इसमें अंकिता और सुशांत के अलावा रश्मि देसाई और नंदीश भी नजर आ रहे हैं।

अंकिता लोखंडे, Ankita Lokhande
Image Source : INSTA- ANKITA LOKHANDEअंकिता लोखंडे की इंस्टा स्टोरी

अंकिता लोखंडे, Ankita Lokhande
Image Source : INSTA- ANKITA LOKHANDEअंकिता लोखंडे की इंस्टा स्टोरी

सुशांत संग अंकिता की यादें

एक फैन ने जब अंकिता से उनकी और सुशांत की यादों के बारे में पूछा तो अंकिता ने सुशांत के साथ वीडियो कॉल की ये तस्वीर शेयर की, इस तस्वीर में अंकिता मुस्कुराती दिख रही हैं वहीं सुशांत सिंह राजपूत भी हंस रहे हैं। अंकिता ने बताया कि ये उस वक्त की है जब वो धोनी की शूटिंग कर रहे थे। 

सुशांत सिंह राजपूत
Image Source : ANKITA LOKHANDE INSTAGRAM STORYसुशांत सिंह राजपूत

अंकिता ने बॉयफ्रेंड विक्की जैन संग तस्वीरें भी की शेयर

इस दौरान अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन संग भी अपनी कई तस्वीरें शेयर की। अंकिता और विक्की एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं।

अंकिता लोखंडे,विक्की जैन
Image Source : ANAKITA LOKHANDEअंकिता लोखंडे,विक्की जैन

अंकिता लोखंडे,विक्की जैन, ankita lokhande
Image Source : ANKITA LOKHANDEअंकिता लोखंडे,विक्की जैन

ankita lokhande
Image Source : ANKITA LOKHANDEअंकिता और विक्की

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन