1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बर्थडे के 4 दिन बाद अंकिता लोखंडे ने तोड़ी चुप्पी, वीडियो पोस्ट कर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

बर्थडे के 4 दिन बाद अंकिता लोखंडे ने तोड़ी चुप्पी, वीडियो पोस्ट कर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

 Published : Dec 23, 2020 05:47 pm IST,  Updated : Dec 23, 2020 05:54 pm IST

अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

Ankita Lokhande - India TV Hindi
Ankita Lokhande  Image Source : INSTAGRAM/ANKITA LOKHANDE

अंकिता लोखंडे ने 19 दिसंबर को धूमधाम से जन्मदिन सेलिब्रेट किया जिसके बाद वो यूजर्स के निशाने पर आ गईं। दरअसल, अंकिता को इस तरह बर्थडे सेलिब्रिट करता देख सुशांत सिंह राजपूत के फैंस को रास नहीं आया और वो भड़क उठे और अंकिता को ट्रोल करने लगे। वहीं अब अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

अंकिता ने इस वीडियो के साथ एक कैप्शन भी लिखा है। अंकिता ने कैप्शन में लिखा- 'कुछ बातों का जवाब सिर्फ खामोशी होती है और यकीन मनो ये बहुत खुबसूरत जवाब होता है।' इस वीडियो में अंकिता पीले और लाल रंग के कॉम्बिनेशन की साड़ी पहनी हुईं अलग अलग पोज देती नजर आ रही हैं, जिसमें वो काफी सुंदर लग रही हैं। 

अंकिता लोखंडे ने मनाया अपना जन्मदिन, लेकिन सुशांत सिंह राजपूत को याद कर कहा- सिर्फ पवित्र नहीं, हमारा रिश्ता...

अभिनेत्री का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिस पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं। अंकिता के जन्मदिन की पार्टी उनके ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन ने ही दी थी। इस पार्टी में टेलीविजन की दुनिया के कई सितारे शामिल हुए थे। पार्टी के इनसाइड वीडियो और तस्वीरों को अंकिता ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया था। 

आपको बता दें, अंकिता लोखंडे सुशांत सिंह राजपूत के साथ लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहीं जिसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। हालांकि सुशांत के निधन के बाद वो लगातार सुशांत के परिवार का सपोर्ट करते नजर आईं। यहां तक कि सुशांत के पिता से पटना मिलने भी गई थीं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन