1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अंकिता लोखंडे के इंस्टा पर 30 लाख फॉलोअर्स पूरे, ट्रोलर्स ने दिया सुशांत को क्रेडिट

अंकिता लोखंडे के इंस्टा पर 30 लाख फॉलोअर्स पूरे, ट्रोलर्स ने दिया सुशांत को क्रेडिट

 Written By: IANS
 Published : Jan 02, 2021 10:15 pm IST,  Updated : Jan 02, 2021 10:15 pm IST

अंकिता लोखंडे ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 30 लाख फॉलोअर्स पूरे होने पर अपने फैंस को धन्यवाद दिया। 

Ankita Lokhande- India TV Hindi
अंकिता लोखंडे के इंस्टा पर 30 लाख फॉलोअर्स पूरे Image Source : INSTAGRAM/ANKITA LOKHANDE

मुंबई: अंकिता लोखंडे ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 30 लाख फॉलोअर्स पूरे होने पर अपने फैंस को धन्यवाद दिया। वहीं उनकी पोस्ट पर कुछ ट्रोलर्स ने इसका सारा श्रेय दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को दिया। अभिनेत्री ने अपने वेरिफाइड इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, "2021 मैं आपका खुले दिल से स्वागत करती हूं। सभी को नया साल मुबारक हो। 30 लाख फॉलोअर्स पूरे होने के लिए सभी का धन्यवाद। हैशटैग न्यू ईयर 2021। हैशटैग 3 मिलियन।"

अक्षय कुमार जब मेंढक की वजह से नहीं चार्ज कर पाए अपना फोन 

अभिनेत्री के फैंस ने कमेंट बॉक्स में बधाई भरा संदेश दिया, वहीं कुछ ट्रोलर्स के समूह ने उन्हें यह कहते हुए ट्रोल किया कि उनका प्रचार उनके पूर्व प्रेमी दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चलते हुआ है, जिनका पिछले साल जून में निधन हो गया।

नवाजुद्दीन ने संघर्ष के दिनों को दिया अपनी सफलता का श्रेय

इनपुट- आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन