1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत को फिर किया याद, बताया 'काई पो छे' का ये गाना सुनकर हो जाता है कैसा हाल

अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत को फिर किया याद, बताया 'काई पो छे' का ये गाना सुनकर हो जाता है कैसा हाल

 Published : Jan 15, 2021 10:51 am IST,  Updated : Jan 15, 2021 10:51 am IST

सुशांत ने 'काई पो छे' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। अंकिता ने दिवंगत अभिनेता की मूवी के एक गाने को शेयर करते हुए लिखा कि...

ankita lokhande remembers sushant singh rajput - India TV Hindi
अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद Image Source : INSTA: LOKHANDEANKITA/SUSHANTSINGHRAJPUT

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाया, लेकिन इस मौके पर उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को याद किया, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। अंकिता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बैकग्राउंड में सुशांत की पहली फिल्म 'काई पो छे' का गाना बज रहा है। अंकिता ने बताया कि आज भी इस गाने को सुनकर उनके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। 

अंकिता इस वीडियो में पतंग उड़ाती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने दिवंगत अभिनेता सुशांत की फिल्म के गाने को साझा किया है, जिसमें मूवी में भी पतंगें उड़ती हुई दिखाई देती हैं। अंकिता ने लिखा- 'मैं जब भी इस गाने को सुनती हूं, मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। क्या फिल्म थी और कई सारी यादों के साथ सफर था।' इस वीडियो में अंकिता की मां भी दिखाई दे रही हैं।

गौरतलब है कि अंकिता और सुशांत उस वक्त रिलेशनशिप में थे, जब सुशांत ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। साल 2011 में 'पवित्रा रिश्ता' सीरियल की शूटिंग के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ था। सुशांत ने डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा' के सेट पर अंकिता को प्रपोज किया था। 

बताया जाता है कि साल 2016 में दोनों की राहें अलग हो गईं। अंकिता अब विक्की जैन के साथ रिलेशनशिप में हैं।

पिछले साल 14 जून को सुशांत ने दुनिया को अलविदा कह दिया। देश की बड़ी एंजेसियां उनकी मौत की जांच कर रही हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन