वर्कफ्रंट की बात करें तो बनिता ने 2018 में फिल्म 'अक्टूबर' के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की।
Image Source : INSTAGRAM VARUN DHAWANवरुण धवन ने बनिता संधू को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
मुंबई: अभिनेता वरुण धवन ने 'अक्टूबर' की सह-कलाकार बनिता संधू को खास अंदाज मे जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। वरुण ने सोशल मीडिया पर अपनी और बनिता की प्यारी सी तस्वीर शेयर की। उन्होंने शेयर तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो बनिता संधू, आप पर गर्व है।" अभिनेत्री ने वरुण के पोस्ट का जवाब देते हुए कहा, "आप पर हमेशा गर्व होता है।''
Image Source : instagram varun dhawanवरुण धवन ने बनिता को दी जन्मदिन की बधाई
वर्कफ्रंट की बात करें तो बनिता ने 2018 में फिल्म 'अक्टूबर' के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। वह प्रिसिला क्विंटाना-स्टारर एक्शन सीरीज 'पंडोरा' में दिखाई देंगी।
वहीं वरुण धवन आने वाले दिनों में सारा अली खान के साथ फिल्म कुली नंबर वन में दिखेंगे। यह फिल्म उनके पिता डेविड धवन बना रहे हैं। यह फिल्म डेविड धवन की पुरानी फिल्म कुली नंबर 1 का रीमेक होगी, जिसमें गोविंदा और करिश्मा लीड रोल में थे।