1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: टीवी में डेब्यू से पहले इस शो में ऑडियंस बने थे सुशांत सिंह राजपूत, थ्रोबैक वीडियो हुआ वायरल

Watch: टीवी में डेब्यू से पहले इस शो में ऑडियंस बने थे सुशांत सिंह राजपूत, थ्रोबैक वीडियो हुआ वायरल

 Published : Jun 22, 2020 09:09 am IST,  Updated : Jun 22, 2020 09:12 am IST

सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी सीरियल किस देश में है मेरा दिल से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था।

सुशांत सिंह राजपूत का थ्रोबैक वीडियो हुआ वायरल- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत का थ्रोबैक वीडियो हुआ वायरल Image Source : INSTAGRAM: @VARUNDVN/YOUTUBE

सुशांत सिंह राजपूत के निधन से पूरा देश दुखी है। लोग अभी भी सोशल मीडिया पर उन्हें याद कर रहे हैं और पुरानी वीडियो शेयर कर रहे हैं। हाल ही में उनका एक थ्रोबैक वीडियो सामने आया है, जो उनके टीवी डेब्यू से भी पहले का है। बता दें कि सुशांत ने 'किस देश में है मेरा दिल' सीरियल से एक्टिंग की शुरुआत की थी। इसके बाद एकता कपूर के 'पवित्र रिश्ता' शो से उन्होंने सुर्खियां बटोरी थी। 

ये वीडियो बूगी वूगी शो का बताया जा रहा है, जिसमें जावेद जाफरी, नावेद जाफरी और रवि बहल जज थे। तीनों के साथ स्पशेल गेस्ट में मिथुन चक्रवर्ती भी दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत पीछे ऑडियंस में बैठे हैं। वो भी दर्शकों के साथ ताली बजाते दिखाई दे रहे हैं। 

काजोल ने फिल्म इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को दिए खास टिप्स, सुशांत सिंह की खुदकुशी को बताया दुखद

सुशांत ने टीवी सीरियल के बाद फिल्मों में कदम रखा था। उन्होंने काई पो छे मूवी से बॉलीवुड में एंट्री की थी, जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने एमएस धोनी बायोपिक, पीके, शुद्ध देसी रोमांस, राब्ता, केदारनाथ और छिछोरे सहित कई मूवीज में काम किया। 

सुशांत ने 14 जून अपने बांद्रा स्थित घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 15 जून को उनका अंतिम संस्कार किया गया और पटना में अस्थि विसर्जन हुआ। उनके निधन से फैंस बेहद दुखी हैं। 

वहीं, मुंबई पुलिस उनकी खुदकुशी के मामले में जांच पड़ताल कर रही है। रिया चक्रवर्ती सहित कई लोगों से पूछताछ की गई है, जबकि यशराज फिल्म्स से उनके कॉन्ट्रैक्ट को लेकर जानकारी मांगी गई है। 

 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन