A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'वीरे दी वेडिंग' की रिलीज को 3 साल पूरे, क्यों यादगार हो गई सोनम कपूर की परफॉर्मेंस

'वीरे दी वेडिंग' की रिलीज को 3 साल पूरे, क्यों यादगार हो गई सोनम कपूर की परफॉर्मेंस

तीन साल पहले वीरे दी वेडिंग ने सिनेमाघरों में धूम मचाई थी। सोनम कपूर फिल्म में अवनी की भूमिका में थीं जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था।

sonam kapoor- India TV Hindi
Image Source : SONAM KAPOOR  सोनम कपूर

मुंबई: सोनम कपूर, करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की रिलीज को आज तीन साल पूरे हो गए, तीन साल पहले वीरे दी वेडिंग ने सिनेमाघरों में धूम मचाई थी। सोनम कपूर फिल्म में अवनी की भूमिका में थीं जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। 

करण मेहरा की गिरफ्तारी पर सामने आया रोहन मेहरा का रिएक्शन

अवनी फिल्म में अपने करियर और शादी को लेकर सामाजिक दबाव में थी जिसे हर कामकाजी महिला खुद को रिलेट कर पाती हैं।फिल्म में सोनम का संवाद, "जितना भी पढ़ लो ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन ... पर जब तक मंगलसूत्र गले में नहीं लगता ना ... तब तक लाइफ पूरी नहीं होती," को जोरदार तालियां मिलीं और दर्शकों के बीच एक बड़ी हिट बन गई। 

करण मेहरा ने पत्नी निशा रावल संग विवाद पर पहली बार दिया बयान, कहा उसने मुझपर थूका

2018 की फिल्म चार महिला मित्रों के जीवन, शादी, करियर, बच्चों, समाज द्वारा सुंदरता और नैतिकता के रूढ़िबद्ध मानकों के साथ उनके संघर्ष के बारे में थी। शशांक घोष द्वारा निर्देशित और रिया कपूर द्वारा निर्मित, फिल्म में करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया भी प्रमुख भूमिकाओं में थीं। 

इसके अलावा, सोनम , शोम मखीजा द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित क्राइम थ्रिलर 'ब्लाइंड' में दिखाई देंगी।

Latest Bollywood News