1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विक्की कौशल ने न्यूयॉर्क में अपना 31वां बर्थडे बर्गर और फ्रेंच फ्राइज के साथ किया सेलिब्रेट, देखें Photos

विक्की कौशल ने न्यूयॉर्क में अपना 31वां बर्थडे बर्गर और फ्रेंच फ्राइज के साथ किया सेलिब्रेट, देखें Photos

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) 16 मई को अपना 31वां जन्मदिन न्यूयॉर्क में अपने कॉलेज फ्रेंड्स के साथ मना रहे हैं।

Vicky Kaushal- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Vicky Kaushal

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) 16 मई को अपना 31वां जन्मदिन न्यूयॉर्क में अपने कॉलेज फ्रेंड्स के साथ मना रहे हैं। दिन की शुरुआत में उन्होंने इंडस्ट्री के फ्रेंड्स को जन्मदिन की बधाई देने के लिए शुक्रिया कहा था। इसके बाद उन्होंने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की।

दिलचस्प बात यह है कि विक्की ने बर्गर और फ्रेंच फाइज के थीम का केक काटा। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी तस्वीरें भी शेयर की। विक्की दो हफ्ते का ब्रेक लेकर न्यूयॉर्क गए हैं और वहां किराए के विला में रह रहे हैं। उन्होंने विला में अपने कॉलेज फ्रेंड्स के साथ बर्थडे मनाया।

मुंबई मिरर ने सूत्र के हवाले से लिखा- ''विक्की पिछले हफ्ते यूएस रवाना हुए थे। विला में वह रिलैक्स करेंगे और बॉस्टन और न्यूजर्सी से आए दोस्तों से मिलेंगे। बर्थडे के बहाने दोस्तों का रीयूनियन भी होगा।''

विक्की पिछले महीने ही ट्रिप प्लान कर रहे थे, लेकिन प्रोफेशनल कमिटमेंट्स की वजह से वह जा नहीं पाए थे। विक्की ने दो साल पहले 'संजू' की शूटिंग न्यूयॉर्क में की थी। फिल्म में उन्होंने संजय दत्त के बेस्ट फ्रेंड कमली का रोल किया था।

सूत्र ने आगे कहा- ''विक्की को न्यूयॉर्क के कुछ बर्गर जॉइंट्स और पेनकेक रेस्टोरेंट्स बहुत पसंद हैं। वह उन सभी जगहों पर जाएंगे। रविवार को वह मुंबई इंडियन्स वर्सेज चेन्नई सुपर किंग्स का मैच देखने के लिए अपने दोस्तों के साथ न्यू जर्सी गए थे।''

विक्की वहां ऋषि कपूर और नीतू कपूर से भी मुलाकात की थी। ऋषि पिछले साल सितंबर से वहां कैंसर का इलाज करवा रहे हैँ। नीतू ने विक्की संग तस्वीर भी शेयर की थी।

Also Read:

आयुष्मान खुराना से शादी तोड़ना चाहती थीं पत्नी ताहिरा कश्यप, बताया विक्की डोनर के बाद कैसे बदली शादीशुदा जिंदगी

SOTY 2 Box Office Collection: 6 दिन बाद 50 करोड़ के क्लब में शामिल हुई टाइगर श्रॉफ की फिल्म

सिंगापुर एयरलाइन पर फूटा श्रेया घोषाल का गुस्सा, यह है वजह

 

 

Latest Bollywood News