1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. SOTY 2 Box Office Collection: 6 दिन बाद 50 करोड़ के क्लब में शामिल हुई टाइगर श्रॉफ की फिल्म

SOTY 2 Box Office Collection: 6 दिन बाद 50 करोड़ के क्लब में शामिल हुई टाइगर श्रॉफ की फिल्म

 Published : May 16, 2019 01:53 pm IST,  Updated : May 16, 2019 01:56 pm IST

करण जौहर की फिल्म 'Student of the year 2' का छठे दिन का बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। फिल्म 50 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।

Student of the year 2 Box office collection Day 6- India TV Hindi
Student of the year 2 Box office collection Day 6 Image Source : INSTAGRAM

करण जौहर(Karan johar) की फिल्म Student of the year 2 को रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं। फिल्म ने शुरूआत में अच्छा बिजनेस किया मगर अब फिल्म की कमाई कम होती जा रही है। टाइगर श्रॉफ(Tiger Shroff), अनन्या पांडे(Ananya Panday) और तारा सुतारिया(Tara Sutaria) की फिल्म का छठे दिन का बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है।

फिल्म के छठे दिन के बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके दी है। तरण आदर्श ने ट्वीट किया- वीकडे पर भी फिल्म का बिजनेस स्टेबल है। मगर फिल्म का बिजनेस अभी भी कम है। फिल्म ने पहले दिन 12.06 करोड़, दूसरे दिन 14.02 करोड़, तीसरे दिन 5.52 करोड़, चौथे दिन 5.02 करोड़ और छठे दिन 4.51 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने टोटल 53.88 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

Movie Review:

Student Of The Year 2 Movie Review: साल 2012 में करण जौहर ने आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा को लॉन्च करते हुए एक फिल्म बनाई थी नाम था 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' इस फिल्म के सितारे भले ही आज बड़े स्टार बन चुके हैं लेकिन यह फिल्म करण जौहर की सबसे खराब फिल्मों में टॉप पर है (ऐ दिल है मुश्किल और इसके बीच कन्फ्यूज हूं वैसे)। इस फिल्म का जब सीक्वल बनने के बारे में पता चला तभी मन में आया कि क्यों-क्यों? हम पर ये टॉर्चर क्यों? फाइनली ये फिल्म रिलीज हुई और टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया बैच 2019 के स्टूडेंट बनकर हमारे सामने आए हैं। फिल्म से तो हमें वैसे भी उम्मीद नहीं थी और ये फिल्म हमारी नाउम्मीदी पर बिल्कुल खरी उतरी है।

फिल्म का ट्रेलर:

Also Read:

शाहिद कपूर ने सिंगापुर के मैडम तुसाद में वैक्स स्टेच्यू का अनावरण किया

17 साल बाद अपने गांव पहुंचे सुशांत सिंह राजपूत, मां की इच्छा पर कटाए बाल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन