1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद कपूर ने सिंगापुर के मैडम तुसाद में वैक्स स्टेच्यू का अनावरण किया

शाहिद कपूर ने सिंगापुर के मैडम तुसाद में वैक्स स्टेच्यू का अनावरण किया

 Published : May 16, 2019 12:44 pm IST,  Updated : May 16, 2019 12:44 pm IST

शाहिद कपूर ने आज मैडम तुसाद में अपने वैक्स स्टेच्यू का अनावरण किया है। वह अपनी फैमिली के साथ सिंगापुर गए हुए हैं।

Shahid kapoor wax statue- India TV Hindi
Shahid kapoor wax statue Image Source : INSTAGRAM

शाहिद कपूर(Shahid Kapoor)  ने सिंगापुर के मैडम तुसाद (Madame Tussauds) म्यूजियम में अपने वैक्स स्टेच्यू का अनावरण किया है। उन्होंने अपने वैक्स स्टेच्यू(Wax Statue) की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। स्टेच्यू और शाहिद बिल्कुल एक से लग रहे हैं।

शाहिद ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- ट्विनिंग। शाहिद कपूर और उनका स्टेच्यू स्टाइलिश सूट पहनें नजर आ रहे हैं। इसके अलावा भी सोशल मीडिया पर शाहिद कपूर की फोटोज वायरल हो रही हैं। जिनमें वह स्टेट्यू के बाल ठीक करते नजर आ रहे हैं।

शाहिद कपूर के फोटो शेयर करने के बाद उनके फैन्स ने कमेंट करना शुरू कर दिया। दोनों में से असली कौन-सा है। क्योंकि स्टेच्यू और शाहिद को पहचानना बहुत मुश्किल है।

आपको बता दें इस हफ्ते की शुरूआत में ही शाहिद कपूर पत्नी मीरी बेटी मीशा और बेटे ज़ैन के साथ सिंगापुर चले गए थे। शाहिद ने बताया था वह स्टेच्यू के अनावरण पर मीशा और ज़ैन को लेकर नहीं जाएंगे। क्योंकि अपने दो पापा देखकर उनका अनुभव अजीब हो सकता है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' 21 जून को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी अहम भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। लोगों को ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है।

फिल्म का ट्रेलर:

Also Read:

17 साल बाद अपने गांव पहुंचे सुशांत सिंह राजपूत, मां की इच्छा पर कटाए बाल

प्रिया प्रकाश वॉरियर ने रोशन अब्दुल रहूफ के साथ रिलेशनशिप की बात पर तोड़ी चुप्पी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन