1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रिया प्रकाश वॉरियर ने रोशन अब्दुल रहूफ के साथ रिलेशनशिप की बात पर तोड़ी चुप्पी

प्रिया प्रकाश वॉरियर ने रोशन अब्दुल रहूफ के साथ रिलेशनशिप की बात पर तोड़ी चुप्पी

 Published : May 16, 2019 11:36 am IST,  Updated : May 16, 2019 11:36 am IST

प्रिया प्रकाश वारियर ने अपने को-एक्टर रह चुके रोशन अब्दुल रहूफ के साथ रिलेशनशिप में होने की बात पर चुप्पी तोड़ दी है।

Priya Prakash and Roshan Abdul rahoof- India TV Hindi
Priya Prakash and Roshan Abdul rahoof Image Source : INSTAGRAM

प्रिया प्रकाश वारियर(Priya Prakash Varrier) ने अपने गाने 'ओरु अदार लव' से सभी का दिल जीत लिया था। इस गाने में वह रोशन अब्दुल रहूफ के साथ नजर आईं थी। प्रिया प्रकाश ने मलयालम फिल्म से डेब्यू किया था। उनकी मुस्कान और विंक ने उन्हें रातो-रात स्टार बना दिया था।

सिर्फ प्रिया नहीं बल्कि उनके साथ रोशन अब्दुल रहूफ भी स्टार बन गए थे। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई थी। दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें आती रहती हैं।प्रिया और रोशन की साथ में कई फोटोज भी वायरल होती रहती हैं।

प्रिया ने अब रोशन के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर छुप्पी तोड़ दी है। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में प्रिया ने अपने रिलेशनशिप को लेकर बात की है। पहले तो हंसकर इस सवाल का जवाब देने से टाल रही थीं। उसके बाद उन्होंने कहा- मैं इन अफवाहों को दूर करना चाहती हूं। मैं और रोशन बहुत अच्छे दोस्त हैं। बस इसके अलावा कुछ नहीं।

प्रिया ने कहा- मैं रोशन के साथ एक और फिल्म में काम करके बहुत खुश होंगी। वह एक बहुत अच्छे एक्टर और डांसर हैं। मुझे लगता है हम दोनों एक-दूसरे को स्क्रीन पर कॉम्प्लीमेंट करते हैं। जो बॉन्ड हम शेयर करते हैं उसकी वजह से स्क्रीन पर परफार्मेंस बेहतर करने में मदद मिलती है।

प्रिया प्रकाश ने अपनी आने वाली हिंदी फिल्म के बारे में भी  बताया। उन्होंने कहा- मैं एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हूं जो साइबर की दुनिया के जाल में फंस जाती है। हालांकि उनकी डेब्यू फिल्म 'श्रीदेवी बंग्लो' अभी तक रिलीज नहीं हो पाई है।

Also Read:

17 साल बाद अपने गांव पहुंचे सुशांत सिंह राजपूत, मां की इच्छा पर कटाए बाल

अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे' में सेंसर बोर्ड ने कराए ये 3 बदलाव

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन