1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे' में सेंसर बोर्ड ने कराए ये 3 बदलाव

अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे' में सेंसर बोर्ड ने कराए ये 3 बदलाव

 Published : May 16, 2019 07:07 am IST,  Updated : May 16, 2019 07:12 am IST

अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'दे दे प्यार दे' में सेंसर बोर्ड ने रिलीज होने से एक दिन पहले 3 बदलाव करने को कहा है।

De De pyaar De- India TV Hindi
De De pyaar De Image Source : INSTAGRAM

अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म दे दे प्यार दे(De De pyar De) 17 मई को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में अजय देवगन के साथ रकुल प्रीत सिंह(Rakul preet Singh) और तब्बू(Tabu) अहम भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं। फिल्म को सेंसर बोर्ड ने यू/ए सर्टिफिकेट देकर पास कर दिया है। इसके साथ ही 3 बदलाव करने को कहा है।

सेंसर बोर्ड ने सबसे पहले फिल्म के गाने 'वड्डी शराबन' में रकुल प्रीत के हाथ से व्हिस्की की बोतल हटाकर फूलों का गुलदस्ता लगाने को कहा है। इस गाने में रकुल डांस करते हुए व्हिस्की की बोतल पकड़ी नजर आ रही हैं। इसके बाद सेंसर बोर्ड ने दो सीन्स पर डायलॉग के साथ कट लगाने को कहा है। डायलॉग- परफार्मेंस बेटर होती है और मंजू जी के आलू ओ हो हो... वही अच्छे हैं... की ये सब झूठ है।

फिल्म में अजय देवगन एक 50 साल के व्यक्ति का रोल निभा रहे हैं जिसे 26 साल की लड़की रकुल प्रीत से प्यार हो जाता है। फिल्म में लव ट्रायएंगल दिखाया गया है। अजय देवगन और रकुल प्रीत की लव स्टोरी में दिक्कत तब आती है जब उसे अजय के बच्चों के बारे में पता चलता है। फिल्म में आलोक नाथ अजय देवगन के पिता का रोल निभा रहे हैं।

दे दे प्यार दे को लव रंजन ने लिखा है। वह इससे पहले 'प्यार का पंचनामा', 'आकाशवाणी' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी फिल्में बना चुके हैं।

फिल्म का ट्रेलर:

Also Read:

शाहरुख खान ने न्यूयॉर्क में डेविड लेटरमैन के शो में शामिल होने वाले पहले भारतीय बने

सलमान खान की फिल्म 'भारत' और इंडिया-साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप मैच के क्लैश पर बोले अली अब्बास जफर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन