1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 17 साल बाद अपने गांव पहुंचे सुशांत सिंह राजपूत, मां की इच्छा पर कटाए बाल

17 साल बाद अपने गांव पहुंचे सुशांत सिंह राजपूत, मां की इच्छा पर कटाए बाल

 Published : May 16, 2019 07:39 am IST,  Updated : May 16, 2019 07:39 am IST

सुशांत सिंह राजपूत 17 साल बाद अपने जन्मस्थान पर गए हैं। जहां की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Sushant Singh Rajput- India TV Hindi
Sushant Singh Rajput Image Source : INSTAGRAM

सुशांत सिंह राजपूत(Sushant Singh Rajput) इन दिनों बिहार में हैं। वह 17 साल बाद अपने जन्मस्थान पूर्णिया गए हैं। सुशांत का जन्म बिहार के पूर्णिया जिले के महीदा में हुआ था। जहां उन्होंने अपनी मां की इच्छा पूरी करने के लिए मुंडन कराया है। सुशांत के बिहार जाने की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

सुशांत सिर्फ अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय नहीं बिता रहे हैं बल्कि अपने फैन्स के साथ भी फोटो क्लिक करा रहे हैं। स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत सिंह खगड़िया में भगवती मंदिर में रस्मों के मुताबिक मुंडन कराने गए हैं। हालांकि उन्होंने सारे बा मुंडवाने की बजाय केवल एक लट कटवाई है। आपको बता दें सुशांत और उनका परिवार उनकी मां के निधन के बाद 2002 में पटना से दिल्ली शिफ्ट हो गए थे।

रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत ने दो दिन अपने पैतृक घर महीदा में भी बिताए। जहां वह अपने रिश्तेदारों और कजिन्स के साथ रहें।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'छिछोरे' की शूटिंग कर रहे हैं।इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही वह जैकलीन फर्नांडिस के साथ फिल्म 'ड्राइव' में नजर आने वाले हैं। आखिरी बार सुशांत फिल्म 'केदारनाथ' में सारा अली खान के साथ नजर आए थे।

Also Read:

अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे' में सेंसर बोर्ड ने कराए ये 3 बदलाव

दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' के लिए ये एक्टर थे पहली पसंद

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन