1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' के लिए ये एक्टर थे पहली पसंद

दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' के लिए ये एक्टर थे पहली पसंद

 Published : May 16, 2019 06:42 am IST,  Updated : May 16, 2019 06:42 am IST

दीपिका पादुकोण ने अपनी आने वाली फिल्म 'छपाक' के लिए यह एक्टर फिल्ममेकर्स की पहली पसंद थे।

Deepika padukone and rajkummar rao- India TV Hindi
Deepika padukone and rajkummar rao Image Source : INSTAGRAM

दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने अपनी आने वाली फिल्म छपाक(chapaak) की शूटिंग शुरू कर दी है। 'छपाक' को मेघना गुलजार डायरेक्ट कर रही हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ विक्रांत मेसी(vikrant massey) नजर आने वाले हैं। मगर फिल्ममेकर्स की पसंद विक्रांत मेसी की जगह यह एक्टर था। जी हां विक्रांत मेसी से पहले यह रोल राजकुमार राव(Rajkummar Rao) को ऑफर किया गया था। मगर उन्होंने इसके लिए मना कर दिया।

जब राजकुमार राव से पूछा गया कि उन्होंने छपाक को क्यों रिजेक्ट किया। इसका जवाब देते हुए राजकुमार ने कहा- उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई थी मगर उनके पास डेट्स एवेलेबल नहीं थी।

फिल्म 'छपाक' से दीपिका पादुकोण प्रोडक्शन में कदम रखने जा रही हैं। 'छपाक' एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी है। फिल्म की शूटिंग  दिल्ली में पूरी हो चुकी है। यह फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।  फिल्म की शूटिंग शुरू होने पर फिल्म में दीपिका पादुकोण का लुक शेयर किया गया था। शूटिंग के दौरान की कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

आपको बता दें 'पद्मावत' के बाद से दीपिका पादुकोण किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। मेघना गुलजार ने दीपिका को पद्मावत की रिलीज के समय ही छपाक के लिए अप्रोच किया था। 

Also Read:

शाहरुख खान ने न्यूयॉर्क में डेविड लेटरमैन के शो में शामिल होने वाले पहले भारतीय बने

सलमान खान की फिल्म 'भारत' और इंडिया-साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप मैच के क्लैश पर बोले अली अब्बास जफर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन