1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण की 'छपाक' के सेट से वीडियो हुई वायरल

दीपिका पादुकोण की 'छपाक' के सेट से वीडियो हुई वायरल

 Written By: Diksha Chhabra
 Published : Apr 18, 2019 09:11 am IST,  Updated : Apr 18, 2019 09:11 am IST

दीपिका पादुकोण इन दिनों मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' की दिल्ली में शूटिंग कर रही हैं। फिल्म के सेट से एक वीडियो वायरल हो रही है।

Viral video of chapaak- India TV Hindi
Viral video of chapaak Image Source : INSTAGRAM

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'छपाक'(Chapaak) की शूटिंग में बिजी है। इन दिनों वह दिल्ली में 'छपाक' की शूटिंग कर रही है। छपाक एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी है। जिसमें दीपिका पादुकोण मालती नाम की महिला का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में उनके साथ विक्रांत मेसी भी नजर आने वाले हैं। फिल्म के सेट से एक बार फिर एक वीडियो वायरल हुआ है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में दीपिका पादुकोण एक ऑटो से उतरती हैं और दूसरे ऑटो से विक्रांत मेसी उतरते हैं। विक्रांत  ऑटो से बैग लेते हैं और वह लोग आगे चले जाते हैं। इस वीडियो में दीपिका और विक्रांत के साथ 3 लोग और हैं। वीडियो में दीपिका लाल रंग का सूट पहनें नजर आ रही हैं।

इससे पहले भी दीपिका की छपाक के सेट से वीडियो वायरल हुई थी। उस वीडियो में  विक्रांत और दीपिका बाइक पर नजर आते हैं। जिसके कुछ सेकेंड बाद विक्रांत बाइक रोकते हैं और कुछ सेकेंड्स के लिए कहीं चले जाते हैं। वीडियो में दीपिका पीला कुर्ता और सफेद सलवार पहनें नजर आ रही हैं। 

फिल्म की शूटिंग 25 मार्च से दिल्ली में शुरू हुई है। जिस दिन छपाक की शूटिंग शुरू होनी थी उस दिन दीपिका ने अपना पहला लुक शेयर किया था। लोगों को उनका लुक बहुत पसंद आया है। दीपिका और लक्ष्मी में फर्क कर पाना बहुत मुश्किल है। यह फिल्म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होगी। यह फिल्म मेघना गुलजार डायरेक्ट कर रही हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

'बाहुबली' एक्टर प्रभास ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की अपनी पहली फोटो

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की दोस्त की शादी की फोटोज हुई वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन