1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण के गाने 'घूमर' पर जमकर नाचीं जाह्नवी कपूर, शेयर किया वीडियो

दीपिका पादुकोण के गाने 'घूमर' पर जमकर नाचीं जाह्नवी कपूर, शेयर किया वीडियो

 Published : Apr 15, 2019 06:09 pm IST,  Updated : Apr 15, 2019 06:12 pm IST

जाह्नवी कपूर ने दीपिका पादुकोण के गाने 'घूमर' पर डांस किया है। उन्होंने अपने डांस की वीडियो खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है।

deepika padukone and janhvi kapoor- India TV Hindi
deepika padukone and janhvi kapoor Image Source : INSTAGRAM

2018 में कई सॉन्ग हिट हुए थे। जो पूरे साल लोगों की जुबान पर चढ़े रहे हैं। इनमें से एक दीपिका पादुकोण(Deepika padukone) की फिल्म 'पद्मावत' का गाना 'घूमर' है। यह गाना 2018 की हिट लिस्ट में से एक है। कई फंक्शन्स पर इस गाने पर लोग परफार्म करते हैं। इस बार बॉलीवुड की नई स्टार जाह्नवी कपूर ने इस गाने पर परफार्म किया है। 2019 फिल्मफेयर अवार्ड में जाह्नवी कपूर(Janhvi kapoor) ने दीपिका पादुकोण के गाने घूमर पर डांस किया है।

जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वह फिल्मफेयर अवार्ड्स में परफार्म करती नजर आ रही है। इस वीडियो में वह स्त्री फिल्म के गाने कमरिया और दीपिका पादुकोण की फिल्म पद्मावत के घूमर गाने पर डांस कर रही हैं। इसी वीडियो में जाह्नवी को परफार्म करता देख बोनी कपूर इमोशनल होते नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए जाह्नवी कपूर ने लिखा- पहला फिल्म फेयर परफार्मेंस। आप सभी जरुर देखें।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर 3 फिल्मों में नजर आने वाली हैं। गुंजन सक्सेना की बायोपिक 'कारगिल गर्ल', राजकुमार राव के साथ 'रुह-अफ्जा' फिल्म में। यह एक हॉरर कॉमेडी है। इसके बाद वह करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में जाह्नवी के साथ रणवीर सिंह, अनिल कपूर, विक्की कौशल, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट और भूमि पेडनेकर नजर आने वाले हैं। 

जाह्नवी कपूर ने फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में उनके अपोजित ईशान खट्टर नजर आए थे। जाह्नवी कपूर की पहली फिल्म धड़क ने बॉक्स-ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया था।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

चीन में आयुष्मान खुराना की 'अंधाधुन' की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्म

'साहो' के फिल्म सेट से प्रभास और श्रद्धा कपूर का रोमांटिक फोटो लीक, अलग अंदाज में दिखे 'बाहुबली'

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन