दीपिका पादुकोण(Deepika padukone) और विक्रांत मेसी(Vikrant Massey) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'छपाक'(Chapaak) की शूटिंग दिल्ली में कर रहे हैं। यह फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है जिसमें दीपिका लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभा रही हैं। दीपिका के किरदार का नाम मालती है और उनका फिल्म के लिए पहले लुक भी शेयर किया जा चुका है। विक्रांत मेसी फिल्म में मालती के पति का किरदार निभा रहे हैं। विक्रांत और दीपिका की दिल्ली में शूटिंग करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है।
Related Stories
यह वीडियो दिल्ली का है जिसमें विक्रांत और दीपिका बाइक पर नजर आते हैं। जिसके कुछ सेकेंड बाद विक्रांत बाइक रोकते हैं और कुछ सेकेंड्स के लिए कहीं चले जाते हैं। वीडियो में दीपिका पीला कुर्ता और सफेद सलवार पहनें नजर आ रही हैं।
फिल्म की शूटिंग 25 मार्च से दिल्ली में शुरू हुई है। जिस दिन छपाक की शूटिंग शुरू होनी थी उस दिन दीपिका ने अपना पहला लुक शेयर किया था। लोगों को उनका लुक बहुत पसंद आया है। दीपिका और लक्ष्मी में फर्क कर पाना बहुत मुश्किल है। यह फिल्म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होगी।
छपाक को मेघना गुलजार डायरेक्ट कर रही हैं। लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही सभी इस कहानी के बारे में जानना चाहते थे। आपको बता दें लक्ष्मी अग्रवाल एक एसिड अटैक सर्वाइवर हैं जो लोकल दुकानों पर एसिड बेचने के खिलाफ कानून लाने के लिए काम कर रही हैं।
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
अक्षय कुमार ने अपने साले साहब की फिल्म 'ब्लैंक' के लिए खास गाना शूट किया