1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार ने अपने साले साहब की फिल्म 'ब्लैंक' के लिए खास गाना शूट किया

अक्षय कुमार ने अपने साले साहब की फिल्म 'ब्लैंक' के लिए खास गाना शूट किया

 Published : Apr 09, 2019 10:46 pm IST,  Updated : Apr 09, 2019 10:48 pm IST

अक्षय का कहना है कि करण को गुड लक कहने का यह उनका तरीका है।

अक्षय कुमार-करण...- India TV Hindi
अक्षय कुमार-करण कपाड़िया

मुंबई: अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने साले करण कपाड़िया की फिल्म 'ब्लैंक' के लिए एक विशेष गाना शूट किया है। अक्षय का कहना है कि करण को गुड लक कहने का यह उनका तरीका है। अक्षय की पत्नी ट्विंकल के कजिन करण 'ब्लैंक' के साथ बॉलीवुड में अपना सफर शुरू करने जा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन बेहजाद खंबाटा ने किया है। अक्षय ने यहां एक स्टूडियो में सोमवार को गाने की शूटिंग की।

एक बयान में कहा गया कि यह गाना अक्षय और करण पर फिल्माया गया। गाने को अर्को ने कंपोज किया है वहीं बी प्राक ने यह गाना गाया है। इस गाने को रंजू वर्गीज ने कोरियोग्राफ किया है। अक्षय ने कहा, "लड़के के अंदर वास्तव में अभिनय कौशल है और मैंने पहले की एक लघु फिल्म में लड़के में जोश देखा है। उस फिल्म के लिए खुद उसने काफी मेहनत की थी, जिसे कान्स द्वारा मान्यता भी दी गई।"

उन्होंने कहा, "और, 'ब्लैंक' के साथ इस लड़के ने अभिनय और प्रस्तुति के लिहाज से काफी अच्छा काम किया है। करण ने अपने डेब्यू के लिए एक अपरंपरागत मार्ग चुना और मुझे उस पर गर्व है। उसके लिए इस गाने को करना उसे ऑल द बेस्ट कहने का मेरा तरीका है।"

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

कलंक से रिलीज हुआ माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गाना 'तबाह हो गए'

'अर्जुन रेड्डी' यानी विजय देवरकोंडा ने शाहिद कपूर को 'कबीर सिंह' के लिए दी शुभकामनाएं

प्रियंका चोपड़ा की फैन ने निक जोनस के कॉन्सर्ट के बाहर गाया 'देसी गर्ल' गाना, देखें वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन