1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार गुड न्यूज की को-स्टार कियारा आडवाणी से कंचना के हिंदी रीमेक में करेंगे रोमांस

अक्षय कुमार गुड न्यूज की को-स्टार कियारा आडवाणी से कंचना के हिंदी रीमेक में करेंगे रोमांस

 Published : Apr 06, 2019 10:26 pm IST,  Updated : Apr 06, 2019 10:26 pm IST

पिछले साल सितंबर में खबर आई थी कि अक्षय कुमार कई साल बाद मिल हिट फिल्म 'कंचना' के हिंदी रीमेक से हॉरर-कॉमेडी जॉनर में वापस लौटेंगे। फिल्म को राघव लॉरेंस ने डायरेक्ट किया था, जो हिंदी रीमेक को भी डायरेक्ट करेंगे।

Akshay Kumar, Kiara Advani- India TV Hindi
Akshay Kumar, Kiara Advani Image Source : INSTAGRAM

पिछले साल सितंबर में खबर आई थी कि अक्षय कुमार कई साल बाद मिल हिट फिल्म 'कंचना' के हिंदी रीमेक से हॉरर-कॉमेडी जॉनर में वापस लौटेंगे। फिल्म को राघव लॉरेंस ने डायरेक्ट किया था, जो हिंदी रीमेक को भी डायरेक्ट करेंगे। पिछले कुछ दिनों से फिल्म की फीमेल लीड को लेकर चर्चा हो रही थी। कहा जा रहा था कि कटरीना कैफ, शोबिता धूलीपाला या कियारा आडवाणी में से कोई अक्षय के ओपोजिट नज़र आएगा, लेकिन अब मिड डे की रिपोर्ट की मानें तो  कियारा को फाइनल कर लिया गया है।

टेब्लॉयड ने सूत्र के हवाले से लिखा- ''फिल्म में अक्षय लीड रोल में है, जिनमें ट्रांसजेंडर की आत्मा आ जाती है, वहीं कियारा फिल्म में अक्षय की गर्लफ्रेंड बनेंगी। हालांकि ऑरिजनल फिल्म में फीमेल लीड का कोई खास रोल नहीं था। फिल्म की स्क्रिप्ट को हिंदी फिल्म ऑडियंस के हिसाब से बनाया गया है।''

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग कुछ दिनों में शुरू होगी और शुरू से अंत तक इसकी शूटिंग होगी। फिल्म को शबीना खान प्रोड्यूस केरंगी, जिन्होंने पहले अक्षय की 'राउडी राठौर' को प्रोड्यूस किया था।

एक सूत्र ने DNA After Hrs को बताया था- ''अक्षय और शबीना दोस्त हैं। हालांकि पिछले कुछ सालों में कास्ट में कई बदलाव हुए हैं, लेकिन यह फिल्म दोनों के लिए सबसे अच्छा रीयूनियन है। दोनों राउडी राठौर के सीक्वल बनाने की भी सोच रहे हैं। फिल्म में अक्षय के साथ सोनाक्षी सिन्हा थीं।''

Also Read:

अमिताभ बच्चन ने राम्या कृष्णन के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग की शुरू, देखें Photos

नव्या फेम सौम्या सेठ ने किया शॉकिंग खुलासा, घरेलू हिंसा की ओर किया इशारा

शाहिद कपूर ने शेयर किया कबीर सिंह का नया पोस्टर, इन दिन आएगा टीजर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन