1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद कपूर ने शेयर किया कबीर सिंह का नया पोस्टर, इन दिन आएगा टीजर

शाहिद कपूर ने शेयर किया कबीर सिंह का नया पोस्टर, इन दिन आएगा टीजर

 Published : Apr 06, 2019 05:36 pm IST,  Updated : Apr 06, 2019 05:36 pm IST

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने तेलुगू हिट 'अर्जुन रेड्डी' के हिंदी रीमेक 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं।

Shahid Kapoor shares Kabir Singh new poster- India TV Hindi
Shahid Kapoor shares Kabir Singh new poster Image Source : INSTAGRAM

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने तेलुगू हिट 'अर्जुन रेड्डी' के हिंदी रीमेक 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। शाहिद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया और बताया कि फिल्म का टीडर 8 अप्रैल को रिलीज़ होगा। 'अर्जुन रेड्डी' में विजय देवरकोंडा लीड रोल में थे। 'कबीर सिंह' की शूटिंग दिल्ली और मुंबई में हुई है।

'कबीर सिंह' के राइटर और डायरेक्टर संदीप वंगा हैं। फिल्म के बारे में शाहिद ने भाषा से कहा था- 'कबीर सिंह' की टीम ने मूल फिल्म की भावना को बनाए रखने की कोशिश की है। मूल फिल्म की भावना बेहद सच्ची और ईमानदार थी। मुझे लगता है कि फिल्म में सभी बातों को हू-ब-हू वैसे ही कहा गया है। यह एक किरदार की यात्रा है जो भावनाओं के कई पड़ावों से गुजरता है।

उन्होंने कहा था, ''फिल्म की ईमानदारी दर्शकों को खुद से बांधती है। नहीं तो इस तरह की फिल्म के लिये सीमित दर्शक होते हैं। लेकिन हर वर्ग के दर्शकों ने इसे पसंद किया। अब इसे फिर से नये अंदाज में दोहराने का विचार है।''

अभिनेता ने कहा था कि उन्होंने फिल्म की मूल भावना को बरकरार रखा ही है साथ ही इसे 'नए अंदाज' में भी पेश करने का प्रयास किया है। फिल्म एक शराबी सर्जन की कहानी है जो अपनी पूर्व प्रेमिका के शादी कर लेने के बाद खुद को तबाही के रास्ते पर ले जाता है।

शाहिद ने कहा था कि वह महसूस करते हैं कि किसी फिल्म की रीमेक बनाना मुश्किल प्रक्रिया है क्योंकि आप मूल फिल्म की 'नकल' नहीं बना सकते हैं। मूल फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' में हैदराबाद और बेंगलुरु की कहानी थी। यह 'कबीर सिंह' है, जिसमें दिल्ली और मुंबई की कहानी होगी। हो सकता है अर्जुन और कबीर भाई लगते हों लेकिन वे एक ही व्यक्ति नहीं हो सकते हैं। मेरी यात्रा सिर्फ 'कबीर सिंह' की तलाश की है।

(इनपुट-IANS)

Also Read:

अमिताभ बच्चन ने राम्या कृष्णन के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग की शुरू, देखें Photos

नव्या फेम सौम्या सेठ ने किया शॉकिंग खुलासा, घरेलू हिंसा की ओर किया इशारा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन