1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कियारा आडवाणी ने पूरी की 'कबीर सिंह' की शूटिंग, शाहिद कपूर संग बनी है जोड़ी

कियारा आडवाणी ने पूरी की 'कबीर सिंह' की शूटिंग, शाहिद कपूर संग बनी है जोड़ी

 Published : Mar 30, 2019 05:35 pm IST,  Updated : Mar 30, 2019 05:40 pm IST

तेलुगू हिट 'अर्जुन रेड्डी' के हिंदी रीमेक 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की जोड़ी बनी है।

Kiara Advani, Shahid Kapoor- India TV Hindi
Kiara Advani, Shahid Kapoor

तेलुगू हिट 'अर्जुन रेड्डी' के हिंदी रीमेक 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की जोड़ी बनी है। फिल्म की शूटिंग काफी समय से चल रही थी और अब कियारा ने जानकारी दी है कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने कहा, "फिल्म 21 जून को रिलीज होगी। हमने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है हालांकि एक छोटे से हिस्से की शूटिंग बाकी रह गई है। यह शानदार अनुभव रहा और मैं इसकी रिलीज का इंतजार कर रही हूं।"

आपको बता दें कि कियारा 'कंलक' के गाने 'फर्स्ट क्लास' में वरुण धवन के साथ नज़र आएंगी। हाल ही में गाने को रिलीज़ किया गया, जिसे दर्शक पसंद कर रहे हैं। कियारा भविष्य में वरुण के साथ काम करना चाहती हैं।

'कबीर सिंह' के राइटर और डायरेक्टर संदीप वंगा हैं। फिल्म के बारे में शाहिद ने भाषा से कहा था- 'कबीर सिंह' की टीम ने मूल फिल्म की भावना को बनाए रखने की कोशिश की है। मूल फिल्म की भावना बेहद सच्ची और ईमानदार थी। मुझे लगता है कि फिल्म में सभी बातों को हू-ब-हू वैसे ही कहा गया है। यह एक किरदार की यात्रा है जो भावनाओं के कई पड़ावों से गुजरता है।

उन्होंने कहा था, ''फिल्म की ईमानदारी दर्शकों को खुद से बांधती है। नहीं तो इस तरह की फिल्म के लिये सीमित दर्शक होते हैं। लेकिन हर वर्ग के दर्शकों ने इसे पसंद किया। अब इसे फिर से नये अंदाज में दोहराने का विचार है।''

अभिनेता ने कहा था कि उन्होंने फिल्म की मूल भावना को बरकरार रखा ही है साथ ही इसे 'नए अंदाज' में भी पेश करने का प्रयास किया है। फिल्म एक शराबी सर्जन की कहानी है जो अपनी पूर्व प्रेमिका के शादी कर लेने के बाद खुद को तबाही के रास्ते पर ले जाता है।

शाहिद ने कहा था कि वह महसूस करते हैं कि किसी फिल्म की रीमेक बनाना मुश्किल प्रक्रिया है क्योंकि आप मूल फिल्म की 'नकल' नहीं बना सकते हैं। मूल फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' में हैदराबाद और बेंगलुरु की कहानी थी। यह 'कबीर सिंह' है, जिसमें दिल्ली और मुंबई की कहानी होगी। हो सकता है अर्जुन और कबीर भाई लगते हों लेकिन वे एक ही व्यक्ति नहीं हो सकते हैं। मेरी यात्रा सिर्फ 'कबीर सिंह' की तलाश की है।

(इनपुट-IANS)

Also Read:

इरफान खान की 'हिंदी मीडियम 2' में करीना कपूर खान पुलिस के रोल में आएंगी नज़र?

पिता शत्रुघ्न सिन्हा के भाजपा छोड़ने के फैसले का सोनाक्षी सिन्हा ने किया समर्थन

Kalank Title Track: आलिया भट्ट और वरुण धवन की केमिस्ट्री के साथ अरिजीत सिंह की आवाज से हो जाएगा प्यार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन