1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Kalank Title Track: आलिया भट्ट और वरुण धवन की केमिस्ट्री के साथ अरिजीत सिंह की आवाज से हो जाएगा प्यार

Kalank Title Track: आलिया भट्ट और वरुण धवन की केमिस्ट्री के साथ अरिजीत सिंह की आवाज से हो जाएगा प्यार

 Published : Mar 30, 2019 04:26 pm IST,  Updated : Mar 30, 2019 06:48 pm IST

वरुण धवन और आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म 'कलंक' का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है।

Kalank Title Track- India TV Hindi
Kalank Title Track Image Source : YOUTUBE

करण जौहर(Karan Johar) की मल्टीस्टारर फिल्म कलंक(Kalank) का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है। कलंक में आलिया भट्ट(Alia Bhatt), वरुण धवन(Varun Dhawan), आदित्य रॉय कपूर(Aditya Roy kapur), सोनाक्षी सिन्हा(Sonakshi Sinha), संजय दत्त(Sanjay Dutt) और माधुरी दीक्षित(Madhuri Dixit) नजर आने वाले हैं। फिल्म का टाइटल ट्रैक अरिजीत सिंह ने गाया है। गाने में आलिया भट्ट और वरुण धवन की केमिस्ट्री दिखाई गई है। गाने को करण जौहर ने शेयर किया है।

करण जौहर ने सॉन्ग रिलीज होने के बाद ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट किया- 'फिल्म 'कलंक' का दिल और आत्मा एक गाने में।'  गाने को अरिजीत सिंह और शिल्पा राव ने गाया है। गाने के लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और प्रीतम का म्यूजिक है।

गाने में आलिया भट्ट और वरुण धवन की केमिस्ट्री के साथ आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा का स्पेशल बॉंड भी दिखाया गया है। गाने के बोल 'कलंक नहीं इश्क काजल है पिया' है।

आपको बता दें इससे पहले कलंक के दो गाने रिलीज हो चुके हैं। इन गानों के नाम घर मोरे परदेसिया और फर्स्ट क्लास है। दोनों ही सॉन्ग का लोगों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया है।

कलंक का टाइटल ट्रैक कल रिलीज होने वाला था। मगर इसे पोस्टपोन कर दिया गया था। इस बात की जानकारी करण जौहर ने ट्वीट करके दी थी। उन्होंने ट्वीट किया था-  कंलक के टाइटल ट्रैक को एक दिन डिले करने के लिए हम माफी मांगते हैं। प्रीतम,अभिषेक, अरिजीत और अमिताभ फिल्म के फेवरेट ट्रैक के लिए बेस्ट वर्जन चाहते हैं। यह गाना कल रिलीज होगा। कंलक की टीम की तरफ से सॉरी।

करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के तले बनी फिल्म 'कलंक' 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।

फिल्म का टीज़र:

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' की मई में शूटिंग होगी शुरू

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उर्मिला मातोंडकर का है एक ही एजेंडा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन