1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Karan Johar को इस अंदाज में गाते देख छूट जाएगी हंसी, देखे वीडियो

Karan Johar को इस अंदाज में गाते देख छूट जाएगी हंसी, देखे वीडियो

 Published : Mar 30, 2019 09:28 am IST,  Updated : Mar 30, 2019 09:28 am IST

बॉलीवुड के फेमस डॉयरेक्टर-प्रोड्यूसर और टीवी जगत का मशहूर शो ''कॉफी विद करण'' के होस्ट करण जौहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। जी हां करण जौहर इस वीडियो में गाना गाते नजर आ रहे हैं।

करण जौहर- India TV Hindi
करण जौहर

बॉलीवुड के फेमस डॉयरेक्टर-प्रोड्यूसर और टीवी जगत का मशहूर शो ''कॉफी विद करण'' के होस्ट करण जौहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। जी हां करण जौहर इस वीडियो में गाना गाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को एक्टर रितेश देशमुख ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में एक तरफ मलाइका अरोड़ा भी नजर आ रही हैं।

इस वीडियो की बात करें तो करण अपने समय का मशहूर गाना 'तू तू है वही' गाना गा रहे हैं हैं। करण का गाना सुन मलाइका तो कान बंद ही कर लेती हैं। करण की हरकतों को देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी।  आप भी यह वीडियो देखिए और मजे लीजिए।

वर्कफ्रंट की बात करें तो करण इस समय अपनी कई फिल्मों पर एक साथ काम कर रहे हैं। अगले महीने उनकी मल्टी-स्टारर फिल्म 'कलंक' रिलीज हो रही है। इसके अलावा उनकी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर 2' की शूटिंग चल रही है जिसमें टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया नजर आएंगी। करण एक पीरियड ड्रामा फिल्म 'तख्त' भी बना रहे हैं जिसमें रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विकी कौशल, अनिल कपूर, भूमि पेडनेकर और जाह्नवी कपूर जैसे सितारे दिखाई देंगे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन