मुंबई: अभिनेता शाहिद कपूर अपनी फैमिली पर खास ध्यान रखते हैं। वो एक नॉर्मल परिवार की तरह ही रहते हैं। तभी तो बुधवार शाम शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत और बेटी मीशा कपूर के साथ ग्रॉसरी की शॉपिंग करने खुद पहुंच गए। शाहिद कपूर को उनकी पत्नी और बेटी के साथ ग्रॉसरी शॉप पर स्पॉट किया गया। शाहिद कपूर ने इस वक्त कैजुअल कपड़े पहने थे। उनकी पत्नी और बेटी भी कैजुअल ड्रेस में नजर आईं।
Related Stories
इस दौरान शाहिद ने बेटी मीरा को अपनी गोद में उठाया था। तीनों शॉपिंग मॉल के बाहर कैद हुए। तो देखा आपने ये सुपरस्टार भी अपनी बीवी को शॉपिंग कराने के लिए जाता है।
बता दें शाहिद और मीरा का एक बेटा भी है, जिसका नाम जैन कपूर रखा गया है। शाहिद के भाई और एक्टर ईशान खट्टर कुछ दिनों पहले जैन को इस अंदाज में खिलाते नजर आए थे।
बात करें फिल्मों की तो शाहिद कपूर आखिरी बार फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
Also Read:
'कलंक' ट्रेलर लॉन्च में छाई आलिया भट्ट तो माधुरी दीक्षित और सोनाक्षी सिन्हा नहीं लगीं किसी से कम