शाहिद कपूर(Shahid kapoor) बाकि सेलिब्रिटीज के साथ कम अपने परिवार के साथ समय बिताना ज्यादा पसंद करते हैं। वह अपने काम के बाद घर आते हैं और अपने दोनों बच्चों के साथ समय बिताते हैं। पिछले साल ही शाहिद दूसरी बार पिता बने हैं। उनका बेटा जैन अब 6 महीने का हो गया है। शाहिद ने अपने बेटे के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है।
Related Stories
शाहिद ने पहली बार अपने बेटे जैन के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है। यह बहुत ही क्यूट फोटो जिसमें शाहिद जैन को अपनी गोद में लिए हुए हैं। वहीं जैन ने शाहिद के गालों को पकड़ रखा है। शाहिद ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'द सन'
आपको बता दें शाहिद कपूर अपनी बेटी मीशा के साथ कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। कुछ समय पहले शाहिद ने अपनी बेटी मीशा के साथ भी बाइक पर बैठे हुए एक फोटो शेयर की थी। जिसमें शाहिद और मीशा दोनों बहुत क्यूट लग रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'कबीर सिंह' की शूटिंग कर रहे हैं। यह तेलुगू फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की हिंदी रीमेक है। संदीप वांगा निर्देशित इस फिल्म में शाहिद मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में कियारा आडवाणी भी हैं और यह फिल्म 21 जून को रिलीज होने वाली है।
बॉलीवुड की अन्य खबरों के क्लिक करें।
Also Read:
कैंसर के इलाज के बाद भारत लौटे इरफान खान ने कपड़े से छिपाया चेहरा, एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट